{"_id":"580e51a24f1c1bba3cbc1da0","slug":"23-more-dengue-patient-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में डेंगू के 23 और रोगी, रुद्रप्रयाग में भी पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में डेंगू के 23 और रोगी, रुद्रप्रयाग में भी पहुंचा
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 24 Oct 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
डेंगू वार्ड
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में डेंगू रोगियों की संख्या बढ़कर 1818 तक पहुंच गई है। इसमें 1260 रोगी अकेले राजधानी देहरादून के हैं। हरिद्वार के 365, पौड़ी के 27 और नैनीताल के 166 रोगियों में भी डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के 95 रोगियों में भी डेंगू पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को कुल 273 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें से 23 में डेंगू की पुष्टि हुई। इसमें राजीव नगर, नेशविला रोड, नेहरू कॉलोनी, इंदर रोड, लक्खीबाग, मोहब्बेवाला, गोविंदगढ़, मोहकमपुर, नेहरूग्राम, पित्थूवाला, मेहूवाला के एक-एक मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
वहीं भगत सिंह कॉलोनी और ओपीडी के दो-दो मरीजों में भी डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। हरिद्वार के पांच, पौड़ी गढ़वाल के एक और रुद्रप्रयाग के एक रोगी में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। प्रभारी सीएमओ डा. वाईएस थपलियाल ने बताया कि सोमवार तक कुल 33904 संदिग्ध रोगियों के सैंपल की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग तक पहुंचा डेंगू
डेंगू का प्रकोप अब रुद्रप्रयाग तक पहुंच गया है। सोमवार को राजधानी में हुए सैंपल की जांच में रुद्रप्रयाग के एक रोगी में डेंगू की पुष्टि हुई। इससे पहले श्रीनगर गढ़वाल समेत पौड़ी के 27 रोगियों में डेंगू मिला है। रुद्रप्रयाग क्षेत्र में इस वर्ष डेंगू का यह पहला मामला है।