{"_id":"e9f9d028b65b6cd2b8efdf8bb06b8526","slug":"220-students-of-iit-roorkee-fell-ill","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी रुड़की के 220 छात्र अचानक पड़े बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी रुड़की के 220 छात्र अचानक पड़े बीमार
अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 12 Sep 2013 08:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेस में बासी भोजन करने से आईआईटी रुड़की के 220 छात्रों की हालत बिगड़ गई। एक साथ इतनी संख्या में छात्रों के बीमार होने से आईआईटी प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
आनन-फानन में सभी छात्रों को आईआईटी परिसर स्थित अस्पताल ले जाया गया। जहां गंभीर हालत को देखते 22 छात्रों को भर्ती किया गया, जबकि अन्य छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मंगलवार देर शाम को एक और छात्र को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन
पढ़ें, केदारनाथः मंदिर का शुद्घिकरण हुआ पूरा
विज्ञापन
आईआईटी रुड़की के राजेंद्र भवन छात्रावास में रहने वाले करीब 220 छात्रों ने सोमवार दोपहर के समय मेस में आलू की सब्जी और रोटी खाई थी। आलू की सब्जी खाने के बाद शाम को सभी छात्रों को उल्टी-दस्त, बुखार की शिकायत शुरू हो गई। आनन-फानन में आईआईटी के कर्मचारी सभी छात्रों को एंबुलेंस से परिसर स्थित अस्पताल में ले गए।
साथ ही इसकी जानकारी आला अधिकारियों को भी दी गई। बताया गया कि अस्पताल में लाए गए 220 में से 22 छात्रों की हालत अधिक खराब होने के चलते उन्हें भर्ती कर लिया गया। बाकी छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मंगलवार सुबह यह खबर पूरे शहर में फैल गई।
पढ़ें, उत्तराखंड में खुलेगी आसाराम की 'पोल'
सूचना मिलने पर अधिसूचना इकाई के लोगों ने भी अस्पताल जाकर मामले की जानकारी ली। आईआईटी अस्पताल की सीएमओ डॉ. वंदना का कहना है कि फूड प्वाइजनिंग से 220 छात्रों की तबियत खराब हुई थी। इनमें 22 को अस्पताल में भर्ती किया गया। देर शाम को एक और छात्र को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 21 छात्रों का अभी उपचार चल रहा है।
अस्पताल में भर्ती छात्रों के नाम
जितेंद्र, अभिनव, अंशुल, गौतम, शिखर जैन, प्रवेश, प्रिंस, रामलाल, विकास, अंशुल, हेमंत आदि को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी छात्रों के नाम बताने से इंकार कर दिया गया।
जांच टीम गठन के दिए निर्देश
आईआईटी जैसे संस्थान के मैस में छात्रों को बासी भोजन परोसने के मामले को निदेशक ने गंभीरता से लिया है। आईआईटी के निदेशक प्रोफेसर प्रदीप्त बनर्जी ने डीन स्टूडेंट को जांच टीम गठित करने और जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
पढ़ें, पंजाबी फिल्मों में छाई दून की शिव्याश्री
आईआईटी निदेशक ने कहा है कि बासी भोजन परोसने के मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को समय-समय पर मैस की जांच करने को भी कहा है।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें