फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   youtuber committed suicide 22-year-old YouTuber hanged herself when the channel did not work

Dehradun: चैनल नहीं चला तो 22 साल की यूट्यूबर ने फांसी लगाकर दे दी जान, परिजनों ने पढ़ाई के लिए था समझाया

Sun, 02 Apr 2023 09:37 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 02 Apr 2023 09:37 AM IST
सार

यूट्यूब चैनल न चलना ही पुलिस युवती की आत्महत्या का कारण मान रही है। मामले में जांच की जा रही है। घटना पटेलनगर क्षेत्र के चंद्रबनी की है। इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि यूट्यूबर की पहचान लता अधिकारी के रूप में हुई है। लता फियोनिक्स रिकॉर्ड्स के नाम से यूट्यूब चैनल चलाती थी। इस चैनल के करीब 1.12 हजार सबस्क्राइबर्स हैं।

विज्ञापन
youtuber committed suicide 22-year-old YouTuber hanged herself when the channel did not work
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

यूट्यूब चैनल अच्छा न चलने के कारण एक 22 साल की यूट्यूबर ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। मामले में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि परिजनों ने भी युवती से यूट्यूब चैनल बंद कर पढ़ाई जारी रखने को कहा था।

विज्ञापन


पुलिस यूट्यूब चैनल न चलना ही युवती की आत्महत्या का कारण मान रही है। मामले में जांच की जा रही है। घटना पटेलनगर क्षेत्र के चंद्रबनी की है। इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि यूट्यूबर की पहचान लता अधिकारी के रूप में हुई है। लता फियोनिक्स रिकॉर्ड्स के नाम से यूट्यूब चैनल चलाती थी। इस चैनल के करीब 1.12 हजार सबस्क्राइबर्स हैं।
विज्ञापन


लता अपनी आवाज में गढ़वाली गाने रिकॉर्ड कर इस यूट्यूब चैनल के माध्यम से प्रसारित करती थी। पुलिस के मुताबिक लता शुक्रवार शाम को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह परिवार वाले जाग गए लेकिन लता के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद उन्होंने पिछली खिड़की से झांककर देखा तो पता चला कि लता फंदे पर लटक रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लता काफी दिनों से चैनल को लेकर थी परेशान 

परिजनों ने दरवाजा तोड़कर लता को फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मामले में परिजनों से भी पूछताछ की गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि लता काफी दिनों से चैनल को लेकर परेशान थी। शुक्रवार शाम के वक्त परिवार वालों के साथ बैठकर बातचीत हो रही थी। इस बीच परिवार वालों ने लता से कहा कि वह अपना चैनल बंद कर आगे की पढ़ाई कर ले, जिससे वह आगे का कॅरिअर बना सके। लेकिन, शायद लता को यह बात पसंद नहीं आई और उसने मौत को गले लगा लिया।

ये भी पढ़ें...Doon-Delhi Expressway: देहरादून-दिल्ली आने-जाने के लिए अब दो टनल, डाटकाली क्षेत्र में तीसरी सुरंग बनकर तैयार

लता के चैनल पर अधिकतम 16 हजार व्यू
लता के यूट्यूब चैनल पर कुल 15 वीडियो अपलोड की गई हैं। उसके इन वीडियो में सबसे ज्यादा आठ माह पहले अपलोड की गई वीडियो पर 16 हजार व्यू हैं। जबकि, सबसे कम पांच सौ व्यू हैं। सबसे लोकप्रिय वीडियो में साथ जनम, तेरी मेरी बात, मायादार आदि शामिल हैं। इनके अलावा कुछ शॉर्ट्स वीडियो भी उसके चैनल पर अपलोड हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed