फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police officers done mother murder accused girl funeral

बालिका निकेतन प्रकरण: नहीं आए नाबालिग के परिजन, अधिकारियों ने ही कराया अंतिम संस्कार

Mon, 20 May 2019 09:57 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 20 May 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
police officers done mother murder accused girl funeral
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

बालिका निकेतन में संदिग्ध हालात में मृत मिली किशोरी का लक्खीबाग स्थित श्मशान घाट पर परिजन न पहुंचने पर विभागीय अधिकारियों ने अंतिम संस्कार किया। बुधवार शाम केदारपुरम स्थित बालिका निकेतन के बाथरूम में किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।

विज्ञापन


पुलिस ने घटना के दिन ही रूपनगर (पंजाब) स्थित किशोरी के परिजनों को फोन कर घटनाक्रम की जानकारी दे दी थी। पहले तो पिता ने बेटी का शव लेने से इनकार कर दिया था। लेकिन, पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें शव लेने के लिए राजी कर लिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने पिता को शव लेने देहरादून आने की बात कही तो उन्होंने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। उसके बाद पुलिस ने शव दून अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था। 72 घंटे बाद भी जब कोई परिजन दून नहीं पहुंचा तो रविवार को विभागीय अधिकारियों ने किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान डीपीओ मीना बिष्ट, सीपीओ मोहित चौधरी, कमल गुप्ता, मीना सिंह आदि अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed