{"_id":"5cb4e113bdec22147057bc5a","slug":"21555357971-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई मेन : आरक्षित श्रेणी में त्रुटि सुधार का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेईई मेन : आरक्षित श्रेणी में त्रुटि सुधार का मौका
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा जेईई मेन में जिन अभ्यर्थियों ने अपनी श्रेणी सही से नहीं भरी है, उन्हें आखिरी मौका दिया गया है। इसके बाद इसी अपडेट के आधार पर उनका परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
देशभर से आए जेईई मेन आवेदनों में यह बात सामने आई थी कि तमाम अभ्यर्थियों ने अपनी श्रेणी (सामान्य, ओबीसी एनसीएल, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस) में गड़बड़ी कर दी है। इससे उनका रिजल्ट प्रभावित हो सकता है। लिहाजा, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने ऐसे अभ्यर्थियों को आखिरी मौका दिया है। अभ्यर्थी 15 से 17 अप्रैल की शाम पांच बजे तक त्रुटि सुधार कर सकते हैं। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को मौका नहीं दिया जाएगा। विशेषकर आर्थिक पिछड़ों को दस प्रतिशत आरक्षण की श्रेणी ईडब्ल्यूएस में त्रुटि सुधार के काफी मामले हैं। आपको बता दें कि हाल ही में एनटीए ने जेईई मेन की उत्तर कुंजी जारी की है, जिस पर आपत्ति मांगी गई है।
यहां करें त्रुटि सुधार : www.jeemain.nic.in