{"_id":"5c5de034bdec2273ad00bf6a","slug":"21549656116-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीवीपैट मशीनों की जांच रविवार से , ईसीआईएल के विशेषज्ञ करेंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीवीपैट मशीनों की जांच रविवार से , ईसीआईएल के विशेषज्ञ करेंगे जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वीवीपैट मशीनों की जांच रविवार से की जा रही है। तकनीकी विशेषज्ञ जिला निर्वाचन अधिकारियों, राजनीतिक दलों के नोडल अधिकारियों की मौजूदगी में मशीनों की जांच करेंगे।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरुगेशन ने ईवीएम, वीवीपैट के सभी नोडल अधिकारियों, सहायक नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि हरिद्वार से मिली 300 वीवीपैट मशीनों की जांच पुरानी तहसील परिसर में रविवार से की जा रही है। नोडल और सहायक नोडल अधिकारी ईसीआईएल इंजीनियरों के साथ समन्वय स्थापित कर समय पर जांच सुनिश्चित कराएं। साथ ही प्रतिदिन सुबह नौ बजे से कार्य समाप्ति तक सुरक्षा व्यवस्था के साथ दैनिक प्रगति रिपोर्ट जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराएं। उन्होंने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्षों से कहा कि वे मशीनों की जांच के समय व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित रहें या अपने स्तर से किसी नोडल अधिकारी की नियुक्ति करें।