फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बाइक रैली से दिया सेना में जाने का संदेश

बाइक रैली से दिया सेना में जाने का संदेश

Mon, 28 Jan 2019 01:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
बाइक रैली से दिया सेना में जाने का संदेश
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

अमर उजाला और पैसेफिक मॉल की ओर से गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहर में यूनिटी राइड बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य युवाओं को सेना में जाने के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान रैली में शामिल आर्मी अफसरों के साथ युवाओं ने जय हिंद, वंदे मातरम व भारत माता की जय के नारे लगाए। 55 किलोमीटर लंबी यूनिटी राइड रैली में 200 से ज्यादा बाइकर्स ने लोगों को सर्वधर्म सद्भाव और अनेकता में एकता के भी संदेश दिए। इससे पूर्व सुबह 11 बजे क्लेमेंटटाउन कैंटोनमेंट एरिया से बाइक रैली को ब्रिगेडियर रंजन गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली जीएमएस रोड, अनारवाला, किरसाली चौक, कैनाल रोड, राजपुर रोड से होते हुए पैसेफिक मॉल तक जाकर संपन्न हुई। इसके बाद रैली में शामिल लोगों ने उरी मूवी का प्रसिद्ध डॉयलॉग ‘हावज द जोश...’ और जय हिंद के नारे लगा कर जोश भरा।

मेयर ने किया युद्ध के जांबाजों को सम्मानित
गणतंत्र दिवस के अवसर पर युद्ध के जांबाजों को देश के लिए उनके बहादुर कार्य के लिए अमर उजाला और पैसिफिक मॉल की ओर से पैसेफिक मॉल में सम्मान सम्मारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सेना के अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दून मेयर सुनील उनियाल गामा रहे। मॉल के सेंटर डायरेक्टर भरत सिसोदिया ने गामा का स्वागत शॉल भेंट कर किया। इस अवसर पर युद्ध के जांबाजों में सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर रामेश्वर राणा, सेवानिवृत्त सूबेदार दिगंबर सिंह, सेवानिवृत्त कैप्टन देवी प्रसाद गोदियाल, सेवानिवृत्त कर्नल राहुल बख्शी, सेवानिवृत्त कमांडेंट बीएसएफ बीएस रावत, सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर पूरन सिंह, सेवानिवृत्त सब मेजर मानवर सिंह रौथान व सबसे कम उम्र की बाइकर कुमारी सुचेता सती को सम्मानित किया गया। इसके मौके पर सम्मानित जांबाजों ने युवाओं को बहादुरी की किस्से सुनाए और सेना में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। अंत में जुनून जैज बैंड नॉर्दर्न आटीबीपी की ओर से प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed