{"_id":"5c44d430bdec2273a0324bb1","slug":"21548014640-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने चित्रों से दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने चित्रों से दिया स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
इस्कॉन युवा प्रचार व नैतिक शिक्षा प्रकल्प एवं एस्पायर क्लब की ओर से रविवार को ‘स्वच्छ मन स्वच्छ भारत’ थीम पर मसूरी रोड स्थित यूनिसन वर्ल्ड स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। इस दौरान प्रतिभागियों ने चित्रों में रंग भरकर स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं, क्लब की ओर से आयोजित मेगा मार्ट फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में शहर के 70 स्कूलों के बच्चों ने लोगों को स्वच्छ व स्वस्थ समाज के प्रति जागरूक किया। इस दौरान अभिभावकों को भी स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। तीन वर्गों में हुई प्रतियोगिता में करीब दो हजार से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
मसूरी रोड स्थित यूनिसन वर्ल्ड स्कूल में रविवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा ने किया। क्लब के निर्देशक सचिन नंदन दास प्रभु ने कहा कि देश को स्वच्छ बनाने के लिए मन का स्वच्छ होना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम समन्वयक जगदीश हरिदास ने बताया कि इससे पहले इस्कॉन की ओर से महाराष्ट्र में आयोजित इस तरह की प्रतियोगिता ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है। यह उसी का प्रतीकात्मक आयोजन था। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा, संस्कृति, स्वच्छता के दायित्व का एहसास कराना है। स्कूल के चेयरमैन अमित अग्रवाल और प्राचार्य वीना सिंह ने कहा कि देश को स्वच्छ बनाने के लिए शिक्षा का योगदान है। इस दौरान भगवान दास, शरद शर्मा, राधा मोहन दास, विरेंद्र जायसवाल, कमल रस्तोगी, ध्रुव महाराज दास, संजीव, राधा गिरधारी दास आदि मौजूद रहे।
तीन को होगा मेघा यूथ फेस्टिवल
कार्यक्रम समन्वयक जगदीश हरिदास ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा तीन फरवरी को स्कूल में आयोजित यूथ फेस्टिवल में की जाएगी। समारोह में दून के स्कूल और कॉलेजों के लगभग ढाई हजार छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को नेपाल का फ्री ट्रिप कराया जाएगा। जबकि अन्य विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा। सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, मेयर गामा, कैबिनेट मंत्री, विधायक आदि भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विदेशी भक्तों ने पढ़ाया नैतिक शिक्षा का पाठ
प्रतियोगिता में अमेरिका, यूक्रेन, रसिया से आए विदेशी भक्तों ने प्रतिभाग करने वाले बच्चों को नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं।