फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सातवीं गढ़वाल राइफल्स ने धूमधाम से मनाया स् थापना दिवस

सातवीं गढ़वाल राइफल्स ने धूमधाम से मनाया स् थापना दिवस

Tue, 02 Oct 2018 02:24 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
सातवीं गढ़वाल राइफल्स ने धूमधाम से मनाया स्
थापना दिवस
सातवीं गढ़वाल राइफल्स ने मनाया स्थापना दिवस
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। सातवीं गढ़वाल राइफल्स के सेवानिवृत्त अधिकारियों और उनके परिवारों ने सोमवार को गढ़ी कैंट में 11 गढ़वाल राइफल्स प्रांगण में पल्टन का 55वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वीर गब्बर सिंह के स्मारक पर पुष्प चढ़ाकर हुआ। कप्तान दलबीर सिंह ने बटालियन की स्थापना से अब तक किए गए कार्यों एवं शौर्य सम्मानों के बारे में बताया। पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों ने मिलकर बटालियन की पुरानी यादें साझा कीं। बताया कि वर्तमान में बटालियन संयुक्त राष्ट्र संघ शांति सेना के रूप में दक्षिणी सूडान में तैनात है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि 11 गढ़वाल राइफल्स के कमान अधिकारी कर्नल चौहान और विशिष्ट अतिथि सूबेदार मेजर एमएल सती मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों की ओर से कार्यकारिणी भी गठित की गई। जिसमें कप्तान मोहन सिंह अध्यक्ष, हवलदार मगन राणा महासचिव व सूबेदार विनोद सकलानी कोषाध्यक्ष चुने गए। इस मौके पर कर्नल एके सिन्हा, कर्नल जेएस मेहता, कर्नल एनएस पाल, मेजर जयकृत सिंह, कप्तान दलबीर सिंह, योगंबर सिंह, सत्यप्रकाश, सत्यपाल सिंह, ऑ. ले. विजय कुमार, मदन सिंह, वीरेंद्र सिंह, हरीशचंद्र बुड़ाकोटी, सूबेदार वीरेंद्र सिंह बंगारी, सूबेदार रतन सिंह, सूबेदार उम्मेद सिंह, खुशहाल सिंह, हरि सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed