फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कार्रवाई पर फूटा गुस्सा, आज से करेंगे जेल भरो आंदोलन

कार्रवाई पर फूटा गुस्सा, आज से करेंगे जेल भरो आंदोलन

Sun, 19 Aug 2018 10:12 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
कार्रवाई पर फूटा गुस्सा, आज से करेंगे जेल भरो आंदोलन
श्रीनगर। जल विद्युत परियोजना पावर हाउस में धरना प्रदर्शन कर रहे 60 आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी पर अन्य प्रभावितों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। प्रभावितों ने विरोध स्वरूप प्रदेश सरकार का पुतला फूंकने के साथ ही आंदोलनकारियों को रिहा नहीं किए जाने पर सोमवार से जेल भरो आंदोलन का एलान किया।
विज्ञापन

रविवार को परियोजना प्रभावित व स्थानीय लोग रामलीला मैदान में एकत्र हुए, जहां सरकार के विरोध जमकर नारेबाजी की गई। प्रभावितों का कहना था कि सरकार केवल एक ही पक्ष को सुन रही है। उन्होंने समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी पर कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रभावितों ने कहा कि यदि आंदोलनकारियों को रिहा नहीं किया गया तो वह सोमवार से जेल भरो आंदोलन करेंगे। परियोजना प्रभावित पावर हाउस परिसर में लंबे समय से धरना प्रदर्शन कर रहे है। जबकि हाईकोर्ट ने पावर हाउस के 200 मीटर में दायरे में धरना प्रदर्शन नहीं किए जाने का आदेश दिया था। कोर्ट की अवमानना सहित सरकारी कार्य में बाधा डालने व बलवा आदि के आरोप में पुलिस ने 18 पुरुष आंदोलनकारियों को गिरफ्तार किया था। जबकि 46 महिलाओं को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इनमें से 4 महिलाओं द्वारा निजी मुचलका भरे जाने पर उन्हें रिहा कर दिया गया था। अन्य सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। रविवार को विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन करने वालों में आयुष मिंया, प्रताप भंडारी, संजय सिंह, प्रजापति शाह, श्याम सिंह रावत, रोशनी थपलियाल, पुष्पा जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed