फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मार्च 2019 में पूरा होगा प्रदेश का पहला जीआईएस बिजली घर

मार्च 2019 में पूरा होगा प्रदेश का पहला जीआईएस बिजली घर

Sat, 04 Aug 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
मार्च 2019 में पूरा होगा प्रदेश का पहला जीआईएस बिजली घर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) में लंबित पड़ी परियोजनाओं में लेटलतीफी पर ऊर्जा सचिव की फटकार के बाद उन आठ परियोजनाओं को चिह्नित किया गया है, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर मार्च 2019 तक पूरा किया जाना है। इनमें हर्रावाला में प्रस्तावित 220 केवी का उत्तराखंड का पहला जियोलॉजिकल इन्फार्मेशन सिस्टम (जीआईएस) आधारित पावर स्टेशन ज्यादा अहमियत वाला है। शुक्रवार को प्रबंध निदेशक ने विभागीय अफसरों के साथ बैठक कर परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने परियोजनाओं की लेटलतीफी पर नाराजगी जताते हुए उन्हें हर हाल में समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
पिटकुल की दो दर्जन से अधिक महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को बहुत पहले ही पूरा किया जाना था, लेकिन बजट जारी होने के बावजूद इनमें से कई अधूरी पड़ी हैं तो कई परियोजनाओं पर काम ही शुरू नहीं हो पाया है। ऊर्जा सचिव राधिक झा ने हाल ही में लेटलतीफी पर पिटकुल अधिकारियों को फटकार लगाई तो वे हरकत में आए हैं। पिटकुल के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल ने बताया कि ऊर्जा सचिव के निर्देश पर प्रदेश में प्राथमिकता वाली आठ परियोजनाओं को चिह्नित कर लिया गया है।
विज्ञापन

इनमें हर्रावाला स्थित 220 केवी का जीआईएस आधारित पावर सब स्टेशन, हरिद्वार में पिरान कलियर, पदारथा, बागेश्वर स्थित पावर सब स्टेशन, 132 केवी की बिंदाल-पुरकुल हाईटेंशन लाइन, 220 केवी की ब्रह्मवारी-श्रीनगर लाइन का निर्माण शामिल है। इन परियोजनाओं को किसी भी सूरत में मार्च 2019 तक पूरा किया जाना है। प्रबंध निदेशक सिंघल का कहना है कि हर 15 दिन में निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी। किसी भी स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों की मिली तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed