{"_id":"5b3153b24f1c1b254d8b86ea","slug":"21529959346-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमोद बने ट्रैफिक स्टार ऑफ द मंथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमोद बने ट्रैफिक स्टार ऑफ द मंथ
Updated Tue, 26 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
यातायात के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ट्रैफिक निदेशालय ने दून के प्रमोद थपलियाल को इस माह के ‘ट्रैफिक स्टार ऑफ द मंथ’ पुरस्कार से सम्मानित किया है। प्रमोद ने पांच महीने में न केवल एक हजार से ज्यादा लोगों को यातायात का पाठ पढ़ाया, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं के कारक और व्यवस्था सुधारने के सुझाव की एक रिपोर्ट भी बनाई है। निदेशालय प्रमोद के इन सुझावों पर अध्ययन करा रहा है।
यातायात निदेशालय की ओर से इस साल की शुरुआत में सोशल मीडिया पर ‘बताओगे तो बचाओगे’ नाम से अभियान चलाया था। इसके तहत लोगों को अपने-अपने स्तर से यातायात सुधार और दुर्घटनाएं रोकने में पुलिस की सहायता करने के लिए आमंत्रित किया गया था। दीप नगर के रहने वाले विनोद थपलियाल के बेटे प्रमोद थपलियाल ने इस अभियान से जुड़ने का संकल्प लिया और यातायात पुलिस से संपर्क के बाद काम शुरू किया। प्रमोद के अनुसार देहरादून की ट्रैफिक व्यवस्था के हालात काफी खराब हैं। इसी को देखकर यातायात विभाग के अभियान से जुड़ने का संकल्प लिया। इसके तहत छात्रों, युवाओं और राह चलते लोगों को पर्चे बांटे और जागरूकता कार्यक्रम चलाए। प्रमोद फरवरी से अब तक कई स्कूल, कॉलेजों और इंस्टीट्यूट में छात्रों को यातायात के नियमों की जानकारी दे चुके हैं। वहीं यातायात निदेशक केवल खुराना ने बताया कि प्रमोद ने कई स्तर पर सर्वे भी किया है। इस सर्वे में दुर्घटनाओं के कारण, जाम से निजात पाने के उपाय और कई अन्य सुझाव भी हैं। प्रमोद के इसी काम को देखते हुए ट्रैफिक स्टार ऑफ द मंथ पुरस्कार दिया गया है। प्रमोद ने ग्रेजुएशन के बाद सीडीएस (कंबाइंड डिफेंस सर्विस) की लिखित परीक्षा पास की है। इसके बाद अब वह एसएसबी की तैयारी कर रहा है।
आप भी बन सकते हैं, ट्रैफिक स्टार ऑफ द मंथ
प्रमोद की तरह आप भी ट्रैफिक स्टार ऑफ द मंथ बन सकते हैं। इसके लिए आपको ट्रैफिक पुलिस के फेसबुक पेज से जुड़ना होगा। इसके बाद आपको ज्यादा से ज्यादा लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करना होगा। इसकी जानकारी लगातार ट्रैफिक पुलिस के फेसबुक पेज पर शेयर करनी होगी। इसके लिए आप ट्रैफिक निदेशालय और जिले के ट्रैफिक कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं।