फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सम्मान बचाने मैदान में उतरेगा बांग्लादेश

सम्मान बचाने मैदान में उतरेगा बांग्लादेश

Thu, 07 Jun 2018 02:12 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
सम्मान बचाने मैदान में उतरेगा बांग्लादेश
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

शुरुआती दो मैच हारकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज गंवा चुकी बांग्लादेश की टीम आज तीसरे मैच में सम्मान बचाने के मकसद से मैदान में उतरेगी। जबकि 2-0 से आगे चल रही अफगानिस्तान की टीम तीसरा मैच भी जीतकर बांग्लादेश का सूपड़ा साफ करना चाहेगी। वहीं, शानदार फार्म में चल रहे अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान से पार पाना बांग्लादेश के लिए एक चुनौती है। दो मैचों में सात विकेट झटककर राशिद खान ने ही विपक्षी टीम की हार की इबारत लिखी थी।
देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज बृहस्पतिवार को रात आठ बजे से दुधिया रोशनी में अफगानिस्तान और बांग्लादेश बीच तीसरा टी-20 मैच खेला जाएगा। सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी अफगानिस्तानी टीम अगर यह मैच हार भी जाती है उसे कोई फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन बांग्लादेश 3-0 से क्लीन स्वीप होने से बचना चाहेगा। पहले मैच में 45 रन और दूसरे मैच में छह विकेट की करारी हार झेलने के बाद बांग्लादेश अंतिम मैच में जीत का स्वाद चखना चाहेगा।
विज्ञापन

हालांकि, इसके लिए बांग्लादेशी बल्लेबाजों को फटाफट क्रिकेट की नई सनसनी और उभरते लेग स्पिनर राशिद खान को संभलकर खेलना होगा। क्योंकि, शुरू के मैचों में बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने उनके सामने घुटने टेक दिए। राशिद खान के खिलाफ अभी तक कोई भी बांग्लादेशी खुलकर बल्लेबाजी नहीं कर पाया है। ऐसे में बांग्लादेश की टीम उनके खिलाफ विशेष रणनीति के साथ मैदान पर उतरेगी। सीरीज के अंतिम मैच से पहले दोनों टीमों ने बुधवार को अभ्यास की बजाय आराम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अफगानिस्तान की टीम
मो. असगर स्टैनिकजई (कप्तान), मोहम्मद शहजाद, उस्मान घनी, नजीबुल्लाह जदरान, समीउल्लाह शिनवारी, शफीकुल्लाह शफक, दारविश रसूली, करीम जनत, मोेहम्मद नबी, गुलबदीन, राशिद खान, शरफुद्दीन, मुजीब उर रहमान, शापूर जदरान, आफताब आलम में से।
--
बांग्लादेश की टीम
शाकिब अल हसन (कप्तान), तमीम इकबाल, लिट्टन कुमार दास, सौम्य सरकार, मुश्फिुकर रहीम, महमूद उल्लाह, शब्बीर रहमान, मुसद्दिक हुसैन, रुबेल होसेन, मो. मेहंदी हसन मिराज, आरिफुल हक, नजमुल इस्लाम, अबू हैदर, अबू जायद, मुस्तफिजुर रहमान में से।

--
अंतिम मैच के लिए बिके छह हजार टिकट
देहरादून। राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच बृहस्पतिवार को अंतिम टी-20 मैच में दर्शकों की संख्या कम रहने की संभावना है। इसकी वजह अफगानिस्तान का सीरीज में 2-0 से अजय बढ़त बनाना है। ऐसे में अंतिम मैच का रोमांच कम हो गया है। बुधवार शाम तक करीब छह हजार टिकट ही बिक गए थे। स्टेडियम का संचालन कर रही कंपनी इन्फ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंसियल सर्विसेज (आईएलएफएस) के उपाध्यक्ष शशिधर ने बताया कि अंतिम मैच के लिए करीब छह हजार टिकट बिक चुके हैं। चूंकि, दूसरे मैच में उसी दिन ज्यादातर टिकट बिके थे। लिहाजा उम्मीद है कि आज होने वाले अंतिम मैच में भी इसी दिन टिकटों की बिक्री हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed