{"_id":"5b11b1804f1c1b9e6e8b5d52","slug":"21527886208-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाउसफुल के साथ हुई मेजर निराला की ओपनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाउसफुल के साथ हुई मेजर निराला की ओपनिंग
Updated Sat, 02 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के उपन्यास पर बनी फिल्म ‘मेजर निराला’ के चारो शो हाउसफुल रहे। शुक्रवार को यह फिल्म नटराज सिनेमा में रिलीज हुई। सिनेमा हॉल दर्शकों से खचाखच भरा रहा। फिल्म की ओपनिंग के अवसर पर खुद सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक मौजूद रहे। हिमश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म का मीडिया पार्टनर अमर उजाला है।
सुबह 11 बजे पूर्व मुख्यमंत्री निशंक नटराज सिनेमा पहुंचे। यहां उन्होंने फीता काटकर फिल्म का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी और मेजर निराला फिल्म की निर्माता आरुषि निशंक ने काफी अच्छी फिल्म बनाई है। इसके जरिये यहां की भाषा के साथ ही प्राकृतिक सुंदरता और सैन्य पृष्ठभूमि को काफी नजदीक से दिखाया गया है। बॉलीवुड, साउथ और भोजपुरी फिल्मों की तरह उत्तराखंड के सिनेमा को भी आगे लाने के लिए प्रयास जरूरी है। आगे भी इस तरह के प्रयास होते रहने चाहिए। जिससे उत्तराखंड की धमक हर जगह हो। मेजर निराला के गीतकार और गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि फिल्म को लेकर जैसी भीड़ की उम्मीद थी, वैसी ही निकली। कहा कि प्रदेश की समस्याओं को फिल्म के माध्यम से उठाना अच्छी पहल है।
..................
कैबिनेट मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष भी रहे मौजूद
फिल्म के शुभारंभ के अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल भी मौजूद रहे। सभी ने फिल्म की काफी सराहना की।
विज्ञापन
....................
आठ भाषाओं में रिलीज की जाएगी फिल्म
फिल्म निर्माता आरुषि निशंक ने बताया कि अभी फिल्म को गढ़वाली में रिलीज किया गया है। जबकि जल्द ही आठ अलग-अलग भाषाओं में फिल्म को देश के विभिन्न स्थानों के साथ ही विदेशों में भी रिलीज किया जाएगा।
...............
पहले दिन के हाउसफुल शो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों ने हमें कितना प्यार दिया, उम्मीद है कि आगे भी शो इसी तरह हाउसफुल रहेंगे। हमारी संस्कृति, सभ्यता और भाषा ऐसे ही बढ़ती रहे। भविष्य में भी दर्शकों को इस तरह की फिल्में देखने को मिलती रहेंगी। - आरुषि निशंक , निर्माता, मेजर निराला
...........
फिल्म को ऐसे ही रिस्पांस की उम्मीद थी। यह फिल्म मील का पत्थर साबित होगी। दूसरी फिल्म का भी काम शुरू हो गया है, एक साल बाद वह भी लोग पर्दे पर देख सकेंगे। - गणेश वीरान, निर्देशक, फिल्म निर्देशक
.........................
उत्तराखंड में करीब 26 छोटी-बडी फिल्में की हैं। मेजर निराला में पलायन को दिखाया गया है। गांव खाली हो रहे हैं। शूटिंग के जरिये यहां की प्रतिभाओं को भी रोजगार मिला। - राजेश मालगुड़ी, अभिनेता (मुख्य किरदार -मेजर निराला)