{"_id":"5b0c64ec4f1c1b8f6e8b5070","slug":"21527538924-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन निगम से अनुबंधित ढाबे यात्रियों की जेब पर डाल रहे डाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन निगम से अनुबंधित ढाबे यात्रियों की जेब पर डाल रहे डाका
Updated Tue, 29 May 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
उत्तराखंड परिवहन निगम से अनुबंधित कई ढाबा संचालक न सिर्फ यात्रियों की जेब पर डाका डाल रहे हैं वरन् विरोध करने पर मारपीट भी कर रहे हैं। ऐसे ही कुछ पीड़ित यात्रियों ने प्रबंध निदेशक बीके संत को शिकायती पत्र भेजा है।
शिकायती पत्र के अनुसार कुछ यात्री 20 मई को परिवहन निगम की बस संख्या (यूपी 07 पीए- 2967) से रामनगर से दिल्ली जा रहे थे। इसी बीच गढ़ गंगा के पास बस एक ढाबे पर रोक दी गई। ढाबे पर शौचालय के नाम पर यात्रियों से 10 रुपये वसूले गए। इसके अलावा खाने की प्रति थाली 250 रुपये, पानी की बोतल को 30 रुपये, कोल्ड ड्रिंक 50 रुपये में मिली। इस संबंध में जब ढाबा संचालक से शिकायत दर्ज कराई गई तो ढाबा संचालक और वहां के कर्मचारियों ने मारपीट की। यात्रियों ने यह शिकायती पत्र सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी भेजा है। शिकायती पत्र में यात्रियों ने टिकट भी संलग्न किए हैं। प्रबंध निदेशक बीके संत का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।