{"_id":"5aff39de4f1c1bd4408b646c","slug":"21526675934-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपस हाईस्कूल ने मनाया 19वां वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलंपस हाईस्कूल ने मनाया 19वां वार्षिकोत्सव
Updated Sat, 19 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
जीएमएस रोड स्थित ओलंपस हाई स्कूल परिसर में शुक्रवार को 19वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वहीं, ‘मालगुडी डेज’ नाटक का मंचन किया गया, जिसमें स्कूल के 200 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। ‘मालगुडी डेज’ के लेखक आरके नारायण को नाटक के जरिये श्रद्धांजलि दी गई।
मुख्य अतिथि वेलहम गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल पद्मिनी समबासिवम रहीं। नाटक का निर्देशन ओलंपस हाई स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर कुनाल शमशेर मल्ला ने किया। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। वेल ड्रेस्ड स्टूडेंट्स के लिए गर्विता सेठी व चैतन्य जलवाल, ऑल राउंडर ऑफ द ईयर के लिए रागिनी पंत (डांस कल्चरल, अकेडमिक, स्पोर्ट्स, डिबेट), ओवर ऑल हाउस के लिए साम हाउस, बेस्ट परफॉरमेंस इन कल्चरल एक्टिविटीज के लिए वर्तिका पुंडीर (म्यूजिक एंड डांस), बेस्ट परफॉरमेंस इन पब्लिक स्पीकिंग के लिए निष्ठा चौधरी को दिया गया। इसके अलावा अन्य छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रिंसिपल अनुराधा पुंडीर मल्ला के साथ ही छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।