{"_id":"5ae4dc9c4f1c1b3c0a8b6f6a","slug":"21524948124-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने मनमाने ढंग से लागू किया आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने मनमाने ढंग से लागू किया आरक्षण
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला /देहरादून।
कांग्रेस ने निकाय आरक्षण के मसले पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोला है। महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान ने सरकार पर मनमाने ढंग से आरक्षण लागू करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नए सिरे से लागू हुए आरक्षण में उनकी आपत्तियां नहीं सुनी गईं।
प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पृथ्वीराज चौहान ने कहा कि वार्डों में आरक्षण लागू करते वक्त संतुलन और लोगों की आपत्तियों का ध्यान नहीं रखा गया है। कई जगह एक साथ लगते कई-कई वार्डों को आरक्षित कर दिया गया है। कैंट क्षेत्र में 15 में से नौ वार्डों को महिला आरक्षित कर दिया गया। जबकि कई अन्य क्षेत्रों में एक-दो क्षेत्र आरक्षित किए गए हैं। उन्होंने जानबूझकर कांग्रेस के मजबूत प्रत्याशी वाले वार्डों का आरक्षण बदलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार जानबूझकर विवाद पैदा करना चाहती है ताकि राज्य में चुनाव टल जाएं। उन्होंने कहा कि आरक्षण की मनमानी के विरोध में कांग्रेस जल्द ही आपत्ति दर्ज कराएगी। इस अवसर महानगर मीडिया प्रभारी महेश जोशी, राजेश पुंडीर, अशोक कोहली, मुकेश चौहान, संजय उनियाल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।