{"_id":"5acfc3be4f1c1b573e8b4e3f","slug":"21523565502-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अड़ंगा लगाने का कार्य कर रहा विपक्ष : भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अड़ंगा लगाने का कार्य कर रहा विपक्ष : भाजपा
Updated Fri, 13 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उपवास समर्थन में बृहस्पतिवार को भाजपाइयों ने गांधी पार्क के बाहर बैठकर उपवास रखा। इसमें टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, राजपुर विधायक खजानदास, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल समेत बड़ी संख्या में भाजपाई उपवास पर बैठे। इसके अलावा कैंट और रायपुर विधायक भी समर्थकों के साथ उपवास किया।
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रहे हैं, लेकिन विपक्ष अड़ंगा लगाने का कार्य कर रहा है। मोदी से प्रेरित होकर भाजपा सांसदों ने संसद नहीं चलने के दिनों का वेतन ना लेने का फैसला किया है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस बिना किसी मुद्दे के संसद को ठप करने पर आमादा रहती है। टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने कहा कि पूरी दुनिया प्रधानमंत्री मोदी का लोहा मान रही है। वहीं कांग्रेस देश के विकास की राह में रोड़े अटका रही है। प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने कहा कि कांग्रेस के पास जनहित का कोई मुद्दा ही नहीं है। इसके कारण अब वह हंगामा कर संसद नहीं चलने दे रही है। राजपुर विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री खजान दास ने पर कांग्रेस हंगामा करने व समाज में विघटन पैदा करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने एकता बनाए रखने के लिए शुक्रवार से मोहिनी रोड स्थित सामुदायिक भवन से समरसता सहभोज के आयोजन कराने की बात कही। समरसता सहभोज भीमराव आंबेडकर के निर्माण दिवस छह दिसंबर तक चलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विनय गोयल और संचालन महामंत्री आदित्य चौहान तथा राजेंद्र ढिल्लों ने की। इस दौरान सुनील उनियाल गामा, नीलम सहगल, विशाल गुप्ता, राजकुमार पुरोहित, विनोद उनियाल, सीताराम भट्ट, भूपेंद्र कठैत, नीरू भट्ट, दिनेश रावत, संकल्प सुमन, मधु भट्ट, कमली भट्ट, मुकेश सिंघल, शालिनी सिंघल, डॉ. बबीता आदि मौजूद रहे।
रायपुर और कैंट विधायक ने नेहरू कॉलोनी में रखा उपवास
रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने राहुल डेयरी के सामने नेहरू कॉलोनी में उपवास कार्यक्रम किया। जिसमें काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाने में विपक्ष साथ नहीं दे रहा है। इस मौके पर सुनील उनियाल गामा, शमशेर पुंडीर, राजेश शर्मा ,ब्लॉक प्रमुख बीना बहुगुणा, मनमोहन धनै, कमली भट्ट, वर्षा बडोनी, बीना उनियाल, विजय लक्ष्मी नेगी, राजीव, विनोद नेगी आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर कैंट विधायक हरबंस कपूर जीएमएस रोड स्थित चौधरी राजेंद्र सिंह फार्म हाउस पर आयोजित उपवास कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने कहा कि संसद न चलने से कई महत्वपूर्ण कार्य लटक गए हैं। जिससे देश को करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष डॉ. उदय सिंह पुंडीर, कुलदीप कुमार, तेजपाल सैनी, बृजभान सिंह, पार्षद ओमेंद्र सिंह भाटी, मीरा कठैत, अमिता सिंह, आशा भाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
समरसता महाअभियान आज से
भाजपा के समरसता महाअभियान की शुरुआत शुक्रवार से मोहिनी नगर स्थित सामुदायिक भवन से होगी। इस दौरान भाजपाई सभी वर्गों के लोगों के साथ भोजन करेंगे। महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने बताया कि महाअभियान की सूचना लेकर कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे और भोजन के पैकेट संग्रह करेंगे। इसके अलावा युवा बाइक रैली के जरिये कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के भी पहुंचने की संभावना है।