{"_id":"5a6f4ff54f1c1ba4268b72c0","slug":"21517244405-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में गिरी, एक की मौत एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खाई में गिरी, एक की मौत एक घायल
Updated Mon, 29 Jan 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरसैंण। तहसील मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर लाटूगैर में एक कार बैक करते समय खाईं में जा गिरी। हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
जीआईसी लाटूगैर में तैनात शिक्षक मालकोट निवासी हयात सिंह (58) और रघुवीर सिंह (29) सोमवार शाम को स्कूल की छुट्टी के बाद गैरसैंण आ रहे थे। लाटूगैर में उन्होंने कार बैक की तो कार अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को खाई से निकाला। एंबुलेंस से हयाद सिंह और रघुवीर को को अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन हयाद सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। रघुवीर को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष रविंद्र नेगी ने बताया कि कार को बैक करते समय यह हादसा हुआ।
विज्ञापन