{"_id":"5a4d38ec4f1c1b1c198b4b9d","slug":"21515010284-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप से दो हजार लोगों की बुझेगी प्यास : गणेश जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूप से दो हजार लोगों की बुझेगी प्यास : गणेश जोशी
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
मसूरी विधायक गणेश जोशी ने बुधवार को वार्ड-सात में भूमि पूजन कर नलकूप का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 45 लाख की लागत से बनने वाले नलकूप से क्षेत्र के करीब दो हजार लोगों की प्यास बुझेगी।
उन्होंने बताया कि बिंदाल नदी किनारे वार्ड-सात के लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं और बहुत दिनों नलकूप की मांग कर रहे थे। इसे देखते हुए नलकूप निर्माण का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि नलकूप निर्माण के लिए 45 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे करीब दो हजार लोग लाभान्वित होंगे। नलकूप एक माह में बनकर तैयार हो जाएगा। क्षेत्र के लोगों ने नलकूप के लिए विधायक का आभार जताया। इस दौरान जलसंस्थान के अपर सहायक अभियंता एके गुप्ता, प्रदीप रावत, बबिता सहौत्रा, मोहन भट्ट, अजय सोनकर, सतेंद्र नाथ, दिनेश चमन, मोहन बहुगुणा, विनोद ध्यानी, बच्ची राम, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।