फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   67 फीसदी छात्र रहे गैरहाजिर

67 फीसदी छात्र रहे गैरहाजिर

Mon, 03 Jul 2017 09:23 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
67 फीसदी छात्र रहे गैरहाजिर

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
शैक्षिक सत्र की शुरूआत में ही सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या की दयनीय तस्वीर सामने आ रही है। शिक्षा विभाग ने सोमवार को भी अभियान चलाकर निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दिन भर में 38 प्राइमरी, जूनियर और माध्यमिक स्कूलों का निरीक्षण किया। इनमें तीन शिक्षक बिना अवकाश गायब मिले। जबकि 67.47 प्रतिशत छात्र अनुपस्थित पाए गए।
जनपद के नए मुख्य शिक्षा अधिकारी आरडी शर्मा ने सरकारी स्कूलों का हाल जानने के लिए अधीनस्थों को रोजाना पांच स्कूलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। जिससे नए शैक्षिक सत्र में सरकारी स्कूलों की अव्यवस्थाओं को दूर किया जा सके। विभाग ने निरीक्षण अभियान की शुरूआत ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूल खुलने पर शनिवार से की थी। पहले दिन भी आधे से अधिक छात्र गायब मिले थे। दूसरे दिन सोमवार को भी सीईओ आरडी शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ब्रह्मपाल सैनी सहित सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, उप शिक्षा अधिकारियों ने अभियान चलाकर स्कूलों का निरीक्षण किया। दूसरे दिन जनपद के 28 प्राइमरी स्कूल, छह उच्च प्राथमिक, दो राजकीय इंटर कालेज और दो राजकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूलों का निरीक्षण किया गया। प्राइमरी स्कूलों से तीन शिक्षक बिना अनुमति के अनुपस्थित मिले। जबकि इन 38 स्कूलों में 67.47 प्रतिशत छात्र गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी आरडी शर्मा ने बताया कि निरीक्षण में पाए जा रहे तथ्यों को गंभीरता से लिया जा रहा है। पांच जुलाई तक स्कूलों के निरीक्षण के बाद अधीनस्थों के साथ मिलकर व्यवस्था सुधारने की रणनीति बनाई जाएगी। इसके बाद स्कूलों की दशा और दिशा तय करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैरहाजिर शिक्षकों से मांगा जाएगा जवाब
विभाग के निरीक्षण में प्राइमरी स्कूलों से सबसे ज्यादा शिक्षक गायब मिले हैं। हालांकि इनमें 12 शिक्षक डायट में प्रशिक्षण और कई अन्य शिक्षक विभागीय कार्य के चलते अनुमति लेकर स्कूलों से बाहर रहे। बावजूद इसके तीन शिक्षक बिना अवकाश लिए ही गायब मिले। इससे पहले भी तत्कालीन प्रभारी सीईओ और डीईओ बेसिक के औचक निरीक्षणों में शिक्षकों की लापरवाही सामने आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed