फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   21 people found dengue infected

Dehradun News: 21 लोग डेंगू संक्रमित मिले

Fri, 15 Sep 2023 01:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
21 people found dengue infected
शहर में डेंगू का संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। एलाइजा जांच में शहर में रिकाॅर्ड 21 डेंगू संक्रमित मिले है। वहीं 20 संदिग्ध रोगी भी हैं, जिनकी एलाइजा जांच करवाई जाएगी। अस्पताल के वार्ड डेंगू और वायरल बुखार के मरीजों से पैक है। अगर यही हाल रहा तो सरकारी अस्पताल में डेंगू के बेड कम पड़ जाएंगे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को 200 से अधिक मरीज बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द आदि की शिकायत लेकर उपचार के लिए उप जिला अस्पताल पहुंचे। इनमें से 53 संदिग्ध लक्षणों वाले मरीजों को चिकित्सकों ने डेंगू की रैपिड एंटीजन जांच लिखी, जिसमें से 20 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।
विज्ञापन

उधर बुधवार को एलाइजा जांच के लिए भी सैंपल लिए गए थे। पैथोलॉजिस्टि डॉ. राजेंद्र शर्मा ने बताया कि 52 लोगों की एलाइजा जांच की गई, जिनमें से 21 लोगों में डेंगू के संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि पहली बार एलाइजा जांच के लिए भेजे गए आधे सैंपल पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप चौहान ने बताया कि प्रत्येक संदिग्ध मरीज की पहले रैपिड और फिर एलाइजा जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 76 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू आइसोलेशन वार्ड में छह मरीज भर्ती है। बताया कि सात संदिग्ध मरीजों को भी भर्ती किया गया है। मरीजों के जांच के लिए सैंपल भेजे गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed