{"_id":"5c34b454bdec22572671248d","slug":"21-industries-will-be-set-up-in-udhamsingh-nagar-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: ऊधमसिंह नगर में स्थापित होंगे 21 उद्योग, 2252.27 करोड़ का होगा निवेश, 2336 को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: ऊधमसिंह नगर में स्थापित होंगे 21 उद्योग, 2252.27 करोड़ का होगा निवेश, 2336 को मिलेगा रोजगार
Wed, 09 Jan 2019 08:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
मो. यामीन अंसारी, अमर उजाला, रुद्रपुर
मो. यामीन अंसारी, अमर उजाला, रुद्रपुर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 09 Jan 2019 08:30 AM IST
विज्ञापन
इंडस्ट्री
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊधमसिंह नगर में रोजगार के अवसर खुलने जा रहे हैं। कुछ माह पहले इंवेस्टर्स समिट में हुए अनुबंध के तहत जिले में 21 नए उद्योग स्थापित होंगे। ये कंपनियां रुद्रपुर, पंतनगर, काशीपुर और जसपुर क्षेत्र में 2252.27 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। इससे करीब 2336 लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन
जिला उद्योग केंद्र के अनुसार अक्तूबर 2018 में देहरादून में इंवेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया था। इसमें विभिन्न प्रांतों के उद्योगपतियों ने शिरकत की थी। उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने बाहरी उद्योगपतियों को आमंत्रित किया था। समिट के बाद से अब तक 21 उद्योगपतियों ने एमओयू साइन किया है। पंतनगर में आठ इकाइयां, काशीपुर में सात, रुद्रपुर और जसपुर में तीन-तीन इकाइयां स्थापित होंगी। इन कंपनियों के स्थापित होने से औद्योगिक नगरों का विकास होगा।
विज्ञापन
कौन सी कंपनी कहां कितना निवेश करेगी
कंपनी (पंतनगर में) निवेश (राशि करोड़ में) रोजगार
1. सनसेरा इंजीनियरिंग लिमिटेड 28 315
2. नील ऑटो प्राइवेट लिमिटेड 20 300
3. ड्रिंक टेक एलएलपी 30 150
4. पार्कसंस पैकेजिंग लिमिटेड 17 40
5. आर्चीडिप्लॉय इंडस्ट्रीज लिमिटेड 15.68 35
6. हरिता सिटिंग सिस्टम्स लिमिटेड 20 40
7. ड्यूक्स प्रोडक्ट्स इंडिया लिमिटेड 17.36 150
8. रेन टीआरडब्ल्यू स्टेयरिंग सिस्टम्स प्रा. लि. 14.07 100
जसपुर
1. फाइबरमैक्स पेपर्स प्राइवेट लिमिटेड 23.18 12
2. नैक्टाफ्रेश एग्रो फूड्स 15 40
3. कात्यानी पेपर मिल प्राइवेट लिमिटेड 17.75 50
काशीपुर
1. सिंघल स्पिनटैक्स प्राइवेट लिमिटेड 1721.17 15
2. नैनोफिल टेक्नोलॉजी 10 50
3. फिब्रीनोवा इन्फा टेक्नोलॉजी 15 150
4. कासाटैक्स होम फर्नीशिंग प्राइवेट लिमिटेड 18 30
5. एडोराटैक्स 18.5 34
6. स्टैलर कोल्ड चेन आईएनसी 18.86 100
7. फ्लेक्सी टफ 25 200
रुद्रपुर
1. रुद्रा ऑटो टेक इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड 35 150
2. शिरडी इंडस्ट्रीज लिमिटेड 74 175
3. मेघदूत पैकेजिंग 98.7 200
इंवेस्टर्स समिट के तहत जिले के रुद्रपुर, काशीपुर, पंतनगर और जसपुर क्षेत्र में उद्योग लगाने के लिए 21 उद्योगपतियों ने एमओयू साइन किया है। ये उद्योग 2252.27 करोड़ का निवेश करेंगे और इन उद्योगों में 2336 युवाओं को रोजगार मिलेगा। समिट के बाद सरकार ने किसी भी जमीन पर उद्योग लगाने की योजना शुरू कर दी है, जिससे उद्योगपति अब कहीं भी अपना उद्योग लगा सकते हैं।
विज्ञापन
- बीसी चौधरी वरिष्ठ प्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र