फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   2021 Kumbh Mela News in Hindi: saint meeting with trivendra singh rawat today postponed

हरिद्वार महाकुंभ 2021 : आज सचिवालय में मुख्यमंत्री संग होने वाली संतों की बैठक स्थगित

Fri, 28 Aug 2020 10:39 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 28 Aug 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
2021 Kumbh Mela News in Hindi: saint meeting with trivendra singh rawat today postponed
साधु-संतों की बैठक स्थगित - फोटो : amar ujala

हरिद्वार महाकुंभ 2021 की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत संग होने वाली साधु-संतों की बैठक को स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन


कुंभ मेला 2021: अखाड़ा परिषद की मांग, भू-समाधि के लिए विधिवत जमीन दिलाए सरकार
विज्ञापन


यह बैठक आज शाम चार बजे सचिवालय परिसर में होने वाली थी। लेकिन मुख्यमंत्री के सेल्फ आइसोलेशन में होने के चलते यह बैठक स्थगित कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि आज मुख्यमंत्री आइसोलेशन से बाहर आ सकते हैं। लेकिन शुक्रवार को उनकी कोई बैठक नहीं है। बता दें कि ड्राइवर और पीएसओ के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सीएम सेल्फ क्वारंटीन हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक में बुधवार को पारित हुए प्रस्तावों को सीएम के समक्ष रखा जाना था।

‘सरकार अपनी तरफ से रखे कुंभ की पूरी तैयारी’

पुलिस महानिरीक्षक कुंभ संजय गुंज्याल ने संतों से मुलाकात कर महाकुंभ की तैयारियों को लेकर चर्चा की। संतों ने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी तरफ से पूरी तैयारी करे। महाकुंभ में श्रद्धालुओं की पूरी भीड़ उमड़ सकती है। संतों ने उम्मीद जताई कि मार्च तक कोरोना का संक्रमण कम हो जाएगा। 

पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल बृहस्पतिवार सुबह पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी पहुंचे और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत नरेंद्र गिरि और मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी आदि संतों से मुलाकात की।

श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने उन्हें अखाड़ा परिषद की बैठक में हुए फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में अभी काफी समय है, तब तक कोरोना को लेकर स्थितियां बदली होंगी। श्री महंत रविन्द्रपुरी ने प्रयागराज की तर्ज पर धर्मनगरी को सजाने की बात कही।

आईजी संजय गुंज्याल ने अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्री महंत हरिगिरि महाराज से भी मायादेवी मंदिर परिसर में पहुंचकर मुलाकात की। पुलिस महानिरीक्षक कुंभ संजय गुंज्याल ने कहा कि महाकुंभ की तैयारियों को लेकर युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश हैं कि तमाम कार्यों को समय से पहले पूरा कर लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed