{"_id":"5ccca2e8bdec220769793181","slug":"201556914920-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईगल रेड और दून राइडर ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईगल रेड और दून राइडर ने जीते मुकाबले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
दूसरे ऑल इंडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में ईगल रेड और दून राइडर ने जीत हासिल की। पहला मुकाबला ईगल रेड और बालाजी ब्यायज के बीच खेला गया। दूसरा मुकाबला दून राइडर और ईगल के बीच हुआ।
पहले मुकाबले में ईगल रेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवरों में 203 रन बनाए। टीम के लिए सबसे अधिक रन शिखर ने नाबाद 83, नीरज सिंह ने 67 और मो. नाजिम ने 40 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बालाजी ब्यायज की टीम 17.3 ओवरों में 106 रनों पर ही सिमट गई। दूसरे मुकाबले में दून राइडर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवरों में 122 रन बनाए। टीम के लिए अभिषेक ने सबसे अधिक 39 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईगल की टीम 14 ओवरों में ही सिमटने के साथ ही एक रन से मैच गंवा बैठी।