फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एसबीपीएस का वार्षिक खेल दिवस मनाया

एसबीपीएस का वार्षिक खेल दिवस मनाया

Sun, 04 Nov 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
एसबीपीएस का वार्षिक खेल दिवस मनाया
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में प्राइमरी और प्री-प्राइमरी वर्ग का वार्षिक खेलकूद दिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपना दम दिखाया। कार्यक्रम के अंत में विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
शनिवार को आईएसबीटी बाईपास स्थित सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि अग्निशमन विभाग के उपनिदेशक सुरेंद्र कुमार शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री ले. ज. टीपीएस रावत, बलूनी ग्रुप ऑफ एजूकेशन के चेयरमैन डॉ. नवीन बलूनी, प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी और सोशल व पॉलिगन ग्रुप ऑफ कंपनीज के प्रबंध निदेशक देवेंद्र सिंह पंवार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना का परिचय देने की शपथ दिलाई। इसके बाद विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। थ्री लेग रेस में मनन भंडारी और आराध्या ध्यानी पहले, त्रिणिमा दूसरे और अंश राणा व अनन्या तीसरे, कैटरपिलर रेस में अक्ष राणा, अवधि सैनी, झरना जोशी, वैष्णवी जोशी, वेदांत राणा पहले, आस्था राणा, गौरव राणा, आदित्य नेगी, गौरांश जवेरिया व प्रवीण दूसरे और समृद्धि, स्वस्ति रावत, सिराज खान, श्रेयांश आसवाल व समीर तीसरे, कलेक्ट योर टेडी रेस में चिन्मय पंवार पहले, वीरेश जोशी दूसरे और नाजिम अंसारी तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

कंगारू रेस में वैभवी ममगाईं पहले, मितेश चौहान दूसरे व विरेश जोशी तीसरे, सब जूनियर 50 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में अंशिका रतूड़ी पहले, राशि परमार दूसरे व राशि तीसरे, बालक वर्ग में शौर्य कठैत पहले, कृष रावत दूसरे व प्रत्यूष श्रीवास्तव तीसरे, वर्क रेस में रेहान अली पहले, शांतनु सिलोडी दूसरे व अक्षत रावत तीसरे, बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में शौर्य कठैत पहले, रोहन चौहान दूसरे व कृष रावत तीसरे और बालिका वर्ग में अंशिका रतूड़ी पहले, समृद्धि ध्यानी दूसरे व राशि नेगी तीसरे स्थान पर रहीं। अंत में अभिभावकों के लिए म्यूजिकल चेयर का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed