{"_id":"5b45048c4f1c1b0a278b5ae0","slug":"201531249804-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महिला तस्कर होंगी जिलाबदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महिला तस्कर होंगी जिलाबदर
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। ज्वालापुर के मोहल्ला कड़च्छ में शराब बेच रही महिलाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी है। स्थानीय पुलिस ने तीन महिलाओं को जिलाबदर करने की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है।
डीएम के जनता दरबार में अवैध शराब का मुद्दा उठाए जाने के बाद अब कड़च्छ में अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन और लोगों ने बिगुल फूंक रखा है। क्षेत्र की महिलाएं अवैध शराब के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। जिलाधिकारी दीपक रावत के जनता दरबार में भी अवैध शराब का मुद्दा गूंजा था। उन्होंने ज्वालापुर पुलिस को अवैध शराब के धंधे में लिप्त महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई को कहा था। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि अवैध शराब के धंधे में लिप्त संतोष पुत्री मांगेराम, सुशीला पत्नी नरेश, बेबी पत्नी विजेद्र निवासीगण मोहल्ला कड़च्छ के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की गई है, इसकी रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। उधर, अवैध शराब के धंधे में लिप्त तारा देवी पत्नी काला निवासी लाल मंदिर, निशा पत्नी डेबिड निवासी लाल मंदिर, किरन पुत्री ओमप्रकाश निवासी अंबेडकरनगर व तारा देवी पत्नी सुभाष निवासी राजीव नगर आर्यनगर को भी मुचलका पाबंद करने की कार्रवाई की गई है।