{"_id":"5ae8d4da4f1c1bc03d8b6124","slug":"201525208282-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव पहुंचे मसूरी, सेल्फी के लिए उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव पहुंचे मसूरी, सेल्फी के लिए उमड़े लोग
Updated Wed, 02 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/मसूरी।
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव तीन दिन के प्रवास पर मसूरी पहुंचे हैं। कैमल बैक रोड पर मंगलवार को मॉर्निंग वॉक के दौरान लोगों ने उन्हें पहचान लिया और सेल्फी खींचने के लिए घेर लिया। भीड़ से बचने के लिए राजू एक व्यापारी की मां के साथ उनके घर चले गए। मूलरूप से कानपुर के रहने वाले राजू श्रीवास्तव अकेले ही मसूरी पहुंचे हैं।
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव मंगलवार सुबह करीब 6 बजे मॉर्निंग पर निकले थे। इस दौरान कुछ लोगों ने उन्हें पहचान लिया और सेल्फी खींचने के लिए घेर लिया। भीड़ से बचने के लिए राजू श्रीवास्तव सड़क से गुजर रहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल की मां के साथ उनके घर चले गए। रजत अग्रवाल के अनुसार इस दौरान कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने कई बातें साझा कीं। रजत ने बताया कि कॉमेडियन श्रीवास्तव से मिलकर पूरा परिवार बेहद खुश है। बताया जा रहा है कि राजू श्रीवास्तव दो-तीन दिन तक मसूरी में रहेंगे। बुधवार को लाल बहादुर शास्त्री अकादमी के एक कार्यक्रम में राजू के शिरकत करने की सूचना है। इसके अलावा लालटिब्बा जाने का भी कार्यक्रम है।