{"_id":"5ae8d1254f1c1b87028b7890","slug":"201525207333-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई मेन में दून के शिवम को 273 अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेईई मेन में दून के शिवम को 273 अंक
Updated Wed, 02 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
राजधानी के शिवम मित्तल ने जेईई मेन परीक्षा में प्रदेश में अभी तक सर्वाधिक 273 अंक हासिल किए हैं। शिवम का सपना बचपन से ही इंजीनियर बनने का है। अब वह आईआईटी से कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग करने के लिए जेईई एडवांस की तैयारी में जुटे गए हैं। शिवम की इस कामयाबी से परिवार में खुशी की लहर है।
दून के आशीर्वाद एनक्लेव निवासी शिवम मित्तल ने सेंट जोजेफ्स एकेडमी से 94 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं की और जेईई की तैयारी में जुट गए। इसी साल उन्होंने सेंट जोजेफ्स से 12वीं की परीक्षा दी है। शिवम के पिता विनीत मित्तल बिजनेसमैन और मां पूनम मित्तल गृहिणी हैं। शिवम ने बताया कि उनका बचपन का सपना पूरा होने जा रहा है। पहले ही प्रयास में उन्हें 360 में से 273 अंक मिले हैं। फिजिक्स में 102, केमिस्ट्री में 80 और मैथ्स में 91 अंक हैं। अब वह आईआईटी से कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। शिवम रोजाना करीब छह घंटे पढ़ाई करते थे। शिवम को ऑल इंडिया 724वीं रैंक मिली है। इससे पहले सोमवार को आए जेईई मेन के नतीजों में देर रात तक 256 अंकों के साथ अक्षत विजय प्रदेश में सबसे आगे थे।
--
पसंद-नापसंद में न उलझें
शिवम का कहना है कि जो छात्र जेईई मेन की तैयारी कर रहे हैं, वे पसंद या नापसंद के चक्कर में न उलझें। सभी विषयों को बराबरी का दर्जा दें। उसी हिसाब से बराबर अपनी तैयारी को पुख्ता करें। इसके बाद निश्चित तौर पर जेईई मेन की राह आसान होगी।