{"_id":"5ac9302a4f1c1bcc618b61d1","slug":"201523134506-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीपीएस बताएगा टैक्स जमा किया या नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीएस बताएगा टैक्स जमा किया या नहीं
Updated Sun, 08 Apr 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
गृहकर चोरी पकड़ने के लिए नगर निगम प्रबंधन निगम क्षेत्र में जीपीएस मैपिंग कराएगा। मैपिंग के जरिए विभिन्न वार्डों में आवासों की संख्या सामने आ जाएगी। उसके बाद निगम के रिकार्ड से टैक्स देने वालों की संख्या का मिलान कर गृहकर चोरी करने वालों को चिन्हित किया जा सकेगा।
निगम प्रबंधन के मुताबिक अभी तक निगम क्षेत्र के 30 से 40 प्रतिशत लोग ही गृहकर चुकाते हैं, साथ ही कई कॉमर्शियल भवन स्वामी आवासीय भवन दर्शाकर कर की चोरी करते है। इस चोरी और शत प्रतिशत लोगों से गृहकर जमा कराने की कवायद के तहत नगर निगम की ओर से क्षेत्र में जीपीएस मैपिंग कराई जाएगी। नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे के मुताबिक जीपीएस मैपिंग बाद भवनों की पूरी जानकारी निगम की वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी कर दी जाएगी। साथ ही निगम की टीम भौतिक सत्यापन कर भवन स्वामियों को कर चुकाने की अपील करेगी। ज्यादा लोगों के कर चुकाने से निगम के राजस्व में बढ़ोतरी होगी।