{"_id":"5ab4105d4f1c1bc4758b6f07","slug":"201521750109-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंबाइंड सर्विसेज और बलूनी क्लासेस जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंबाइंड सर्विसेज और बलूनी क्लासेस जीते
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी मैदान में चल रहे सुमेरू वरदान कप-2018 के उद्घाटन मुकाबले में कंबाइंड सर्विसेज ने अनूप बिष्ट के ऑलराउंडर खेल की बदौलत जीएसटी को आसानी से हरा दिया। वहीं, दूसरे मुकाबले में बलूनी क्लासेस ने मैन ऑफ द मैच शिखर की शानदार बल्लेबाजी व अभय की गेंदबाजी के दम पर द पिज्जा बाइट को शिकस्त दी।
मुख्य अतिथि उद्योगपति विनोद पांडेय ने बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उद्घाटन मुकाबले में जीएसटी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 15.1 ओवर में 73 रनों पर ढेर हो गई। ओपनर भानू रावत ने 18 व पंकज ने 16 रन बनाए। कंबाइंड सर्विसेज के अनूप बिष्ट ने तीन और रमेश ने दो विकेट चटकाए। जवाब में खेलने उतरी कंबाइंड सर्विसेज ने 9.5 ओवर में दो विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच अनूप बिष्ट ने 27 गेंदों पर 43 और मोइन खान ने 10 गेंदों पर 18 रन बनाए। जीएसटी के लिए दोनों विकेट अरविंद ने लिए।
दूसरे मुकाबले में बलूनी क्लासेस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैन ऑफ द मैच शिखर के 86, नितेश के 39, शिवेंद्र के 29 और शिवम के 18 रनों की बदौलत 212 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। द पिज्जा बाइट के सचिन ने दो और अरशद व मुकेश ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी पिज्जा बाइट की टीम ने जल्दी-जल्दी विकेट खोए और पूरी टीम 10.3 ओवर में 33 रनों पर ढेर हो गई। सचिन और मुकेश शर्मा ने आठ-आठ रन बनाए। बलूनी क्लासेस के अभय ने पांच और शिवेंद्र ने तीन विकेट चटकाए।