फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   20 police officers will go to see the arrangements of Prayagraj Kumbh

Dehradun News: प्रयागराज कुंभ की व्यवस्थाएं देखने जाएंगे पुलिस के 20 अधिकारी

Sun, 26 Jan 2025 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
20 police officers will go to see the arrangements of Prayagraj Kumbh
I- पहले चरण में छह पुलिस अधिकारियों को आज प्रयागराज के लिए किया जाएगा रवाना
विज्ञापन

I
I- इससे पहले एसडीआरएफ की एक कंपनी को यूपी की मांग पर भेजा जा चुका है महाकुंभI
Iप्रयागराज महाकुंभ की व्यवस्थाओं को देखने के लिए उत्तराखंड पुलिस से भी 20 अधिकारियों को भेजा जा रहा है। प्रथम चरण में छह अधिकारियों को रविवार को प्रयागराज के लिए रवाना किया जाएगा। ये अधिकारी वहां पर यातायात प्लान, अखाड़ों के लिए निर्धारित मार्ग, पार्किंग आदि की व्यवस्थाओं का अध्ययन करेंगे। इनमें से बेहतर व्यवस्थाओं को उत्तराखंड में होने वाले महाकुंभ और अर्द्धकुंभ में अपनाया जा सकता है।I
Iडीजीपी दीपम सेठ ने बताया कि उत्तर प्रदेश की मांग पर यहां से एक कंपनी एसडीआरएफ (90 कर्मचारी) प्रयागराज भेजे जा चुके हैं। ये सब वहां पर घाटों की सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। उत्तराखंड एसडीआरएफ डीप डाइविंग आदि रेस्क्यू में देश में खासी पहचान रखती है। अब 20 अधिकारियों को प्रयागराज महाकुंभ में भेजा जा रहा है। डीजीपी ने प्रयागराज महाकुंभ में रवाना करने से पहले अधिकारियों के साथ बैठक की थी। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों डीजीपी/आईजी सम्मेलन में इसे लेकर चर्चाएं हुई थीं। इसमें प्रयागराज महाकुंभ में भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं का अध्ययन करने को कहा गया था। इसी क्रम में पहले चरण में छह अधिकारियों को रविवार को प्रयागराज के लिए रवाना किया जा रहा है।
विज्ञापन

I

Iपहले चरण में जा रहे ये अधिकारीI
Iसेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी, एएसपी देहरादून जितेंद्र चौधरी, एसपी हरिद्वार जितेंद्र मेहरा, एएसपी पीटीसी नरेंद्र नगर मनोज कत्याल, प्लाटून कमांडर 40वीं वाहिनी उदित राठी और एसआई जीआरपी अनुज।
विज्ञापन
विज्ञापन

I

Iइन व्यवस्थाओं का होगा अध्ययनI
I- महाकुंभ की अभिन्यास योजना (लेआउट प्लान), सेक्टर थानो का चिह्नीकरण, मेलाधिकारी व पुलिस अधिकारियों से समन्वय, स्नान मार्गों का अध्ययन।I
I- यातायात प्रबंधन में अखाड़ों के लिए निर्धारित मार्ग, यातायात मार्ग, पार्किंग व्यवस्था आदि।I
I- स्नान घाटों पर व्यवस्था, पुलिस ड्यूटी चार्ट, घुड़सवार पुलिस संबंधी कार्यों की जानकारी।I
I- रेलवे पुलिस व्यवस्थापन, रेलवे पुलिस थाना और चौकियों का अध्ययन।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article