{"_id":"5f7244638ebc3e9bf228c35c","slug":"20-buses-will-run-from-doon-to-kaushambi-border-from-tomorrow-city-news-drn35748131","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unlock in Uttarakhand : देहरादून से गाजियाबाद कौशांबी बॉर्डर के लिए 20 बसों का संचालन बुधवार से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unlock in Uttarakhand : देहरादून से गाजियाबाद कौशांबी बॉर्डर के लिए 20 बसों का संचालन बुधवार से
Tue, 29 Sep 2020 11:16 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
देहरादून आईएसबीटी से गाजियाबाद के कौशांबी बॉर्डर तक 20 बसों का संचालन बुधवार से शुरू हो जाएगा। परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन ने सभी अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
महाप्रबंधक ने बताया कि फिलहाल गढ़वाल से 55 और कुमाऊं मंडल से 45 बसों का संचालन कौशांबी बॉर्डर तक किया जाएगा। बसों को आईएसबीटी नई दिल्ली तक होना है, लेकिन दिल्ली सरकार ने अभी कोई आदेश नहीं जारी किया है।
विज्ञापन
आईएसबीटी के कारोबारियों के चेहरे खिले
रोडवेज बसों के अंतरराज्यीय संचालन की अनुमति मिलने से आईएसबीटी के कारोबारियों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई है। कारोबारी पवन शर्मा, सुरेंद्र सिंह रावत, मनोज उनियाल, दीपक, राजेश, सुरेशपाल सिंह का कहना है कि 22 मार्च से कारोबार पूरी तरह से ठप है।
विज्ञापन
स्थिति यह है कि पिछले सात माह से दुकान खोली तक नहीं है। बसों का संचालन शुरू होने से अब कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।