{"_id":"5cd1eab0bdec22070149ffb8","slug":"191557260976-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समरजहां को लेकर गुप्ता फैमिली में थी कड़वाहट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समरजहां को लेकर गुप्ता फैमिली में थी कड़वाहट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। सहस्त्रधारा रोड पर मंगलवार रात मारी गई समरजहां उर्फ रिहाना से रिश्ताें को लेकर दवा कारोबारी राकेश कुमार गुप्ता के परिवार में भी कड़वाहट चल रही थी। पारिवारिक इसी किचकिच में गुप्ता अपनी प्रेमिका को लेकर दून आ गया था। जांच में यह तथ्य आने के बाद पुलिस ने दवा कारोबारी से पूछताछ की। यह भी पता चला कि गुप्ता मंगलवार दोपहर बाद मुजफ्फरनगर से देहरादून आया था।
पुलिस को समरजहां की हत्या की जांच में कई चौंकाने वाली बात सामने आई है। प्रथम दृष्टया वारदात के तार मुजफ्फरनगर से जुड़ते नजर आ रहे हैं। दवा कारोबारी राकेश कुमार गुप्ता की पत्नी मुजफ्फरनगर में रहती है, जिसके दो बेटे हैं। इनमें से एक बेटा मां के साथ रहता है। जबकि दूसरा देहरादून में फैमिली रेस्टोरेंट चलाता है। गुप्ता और समरजहां के रिश्तों को लेकर परिवार में विवाद था। इस बात को लेकर कई बार परिवार के लोग अपना विरोध जता चुके थे। पुलिस का कहना है कि झगड़ों के चलते गुप्ता प्रेमिका समरजहां को देहरादून ले आया था। गुप्ता समरजहां के लिए बुटीक सेंटर खोलने वाला था।
पुलिस ने देर रात दवा कारोबारी राकेश कुमार गुप्ता को बुलाकर समरजहां से रिश्तों और पारिवारिक विवाद को कई सवाल किए। गुप्ता से समरजहां के पहले पति के बारे में भी जानकारी ली गई। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। पुलिस तमाम संभावनाआें पर काम कर रही है। गुप्ता के बयानों को भी तस्दीक कराने के साथ शक के दायरे में आए लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
दो से तीन हो सकते है हत्यारोपी
महिला समरजहां की हत्या करने वाले बदमाशाें की संख्या से दो से तीन हो सकती है। घटनास्थल पर अंधेरा होने के कारण कोई बदमाशों का हुलिया नहीं बता सका है। पुलिस के मुताबिक हत्यारोपियों को समरजहां को लेकर पूरी जानकारी थी। जाहिर है कि वारदात को अंजाम देने से पहले पूरी रैकी की गई होगी। ऐसे में कत्ल की वारदात में भाड़े के हत्यारों का इस्तेमाल होने से पुलिस इंकार नहीं कर रही है।
घटनास्थल से पांच खोखे बरामद
पुलिस को सहस्त्रधारा रोड स्थित घटनास्थल से पांच खोखे बरामद किए है। एफएसएल की टीम ने जांच पड़ताल के बाद बरामद खोखे .32 बोर के होने की पुष्टि की है। जाहिर है कि बदमाशों ने हत्या में पिस्टल का प्रयोग किया है।