फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भविष्य निधि खाता लिंक करने के नाम पर परिसहन निगम कर्मियों से उगाही

भविष्य निधि खाता लिंक करने के नाम पर परिसहन निगम कर्मियों से उगाही

Wed, 08 May 2019 01:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
भविष्य निधि खाता लिंक करने के नाम पर परिसहन निगम कर्मियों से उगाही
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। परिवहन निगम में संविदा पर तैनात कर्मचारियों, विशेष श्रेणी के चालकों, परिचालकों और तकनीकी कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते (ईपीएफ) को आधार से लिंक कराने के नाम पर उगाही करने का मामला सामने आया है। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने प्रकरण से प्रबंध निदेशक को अवगत कराया है। इस पर प्रबंध निदेशक ने यूनियन पदाधिकारियों को जांच का आश्वासन दिया है।

उल्लेखनीय है कि परिवहन निगम में 3500 से अधिक संविदा और विशेष श्रेणी कर्मचारी बतौर चालक, परिचालक और तकनीकी पदों पर तैनात हैं। इन कर्मचारियोें का भविष्य निधि खाता आधार से लिंक किया जाना है। लेकिन, निगम के कुछ अधिकारियों ने कर्मचारियों की जो सूची भविष्य निधि संगठन को भेजी है उसमें कई तरह की गलतियां की हैं। जब कर्मचारी अपने खाते से आधार को लिंक कराने लगे तो नाम आदि गलत होने से लिंक नहीं हो पाया। इससे परेशान कर्मचारियों ने संबंधित अधिकारियों से संपर्क साधा। आरोप है कि संबंधित अधिकारियों ने खाता लिंक करने के नाम पर उगाही की है। कुछ कर्मचारियों ने इससे उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन पदाधिकारियों को अवगत कराया। संगठन महामंत्री अशोक चौधरी ने अपने स्तर पर जांच की तो आरोप सही पाए गए। इस पर प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल प्रबंध निदेशक डॉ. आर राजेश कुमार से मिला और प्रकरण से अवगत कराते हुए जांच की मांग की। कर्मचारी नेताओं के मुताबिक प्रबंध निदेशक ने प्रकरण की जांच कराने और संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस संबंध में जब महाप्रबंधक दीपक जैन से जानकारी ली तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed