फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Online house tax will submit from 22nd april in dehradun

देहरादून: 22 अप्रैल से ऑनलाइन हाउस टैक्स जमा कर सकेंगे करदाता

Sat, 20 Apr 2019 10:51 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 20 Apr 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
Online house tax will submit from 22nd april in dehradun
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

नगर निगम के पुराने 60 वार्डों के भवन करदाता 22 अप्रैल से अपना भवन कर ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। इनका रिकॉर्ड अपडेट कर लिया गया है। अब कर जमा करने और जमा न करने का भवन मालिक के पास एसएमएस आएगा। जबकि 40 नए वार्डों का रिकॉर्ड सर्वे के बाद अपडेट किया जाएगा।

विज्ञापन


नगर निगम के नए बोर्ड के गठन के बाद मेयर सुनील उनियाल गामा ने अधिकारियों को भवन कर ऑनलाइन जमा करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। उसके बाद निगम ने पुराने 60 वार्डों का रिकॉर्ड अपडेट किया। जबकि नए 40 वार्डों में सर्वे का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


कर अनुभाग के अधिकारियों के मुताबिक ऑनलाइन कर भुगतान की व्यवस्था का कार्य पूरा हो गया है। 22 अप्रैल से पुराने 60 वार्डों के करदाता अपना भवन कर ऑनलाइन जमा करा सकेंगे। इससे भवन कर दाताओं को निगम कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं पहुंचा नए वार्डों को छूट का शासनादेश
40 नए वार्डों के आवासीय भवनों को 10 वर्ष तक भवन कर में छूट का शासनादेश अभी तक भी निगम कार्यालय में नहीं पहुंचा है। हालांकि इसके बावजूद कर अनुभाग उनका ब्योरा जुटा रहा है। इस वेबसाइट पर 22 अप्रैल के बाद जमा कर सकते हैं भवन कर: nagernigamdehradun.com


22 अप्रैल से करदाता ऑनलाइन भवन कर जमा करा सकेंगे। पुराने वार्डों के भवन करदाताओं का रिकॉर्ड अपडेट कर लिया गया है। ऑनलाइन व्यवस्था होने से करदाताओं को निगम के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वह घर बैठकर अपना भवन कर जमा करा सकेंगे।
-विनय शंकर पांडेय, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed