फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एमकेपी में एनएसयूआई के बागी गुट ने उतारा पैनल

एमकेपी में एनएसयूआई के बागी गुट ने उतारा पैनल

Wed, 05 Sep 2018 02:24 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
एमकेपी में एनएसयूआई के बागी गुट ने उतारा पैनल
एमकेपी में एनएसयूआई के बागी गुट ने उतारा पैनल
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। एमकेपी पीजी कॉलेज में एनएसयूआई के बागी गुट ने स्वाति नेगी के नेतृत्व में पैनल उतार दिया है। उन्होंने मंगलवार को छह पदों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा की।
हिंदी भवन में मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में स्वाति नेगी और दो साल पहले निर्दलीय अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने वाले नसरीन अंसारी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर उनकी ओर से चेतना नेगी प्रत्याशी होंगी। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर मनीषा शेरावत, महासचिव पद पर पायल चौहान, सहसचिव पद पर सलोनी कौर, कोषाध्यक्ष पद पर तानिया गुसाईं और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर कल्पना नयाल को प्रत्याशी बनाया गया है। प्रेसवार्ता में हीना, पूर्व उपाध्यक्ष नीलम, मोनिका, परिणिति भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

कई नेताओं ने थामा एनएसयूआई का दामन
-कांग्रेस ने भी डीएवी के चुनाव के लिए लगाया जोर
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर उठापटक के दौर में कई छात्र नेताओं ने मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) का दामन थाम लिया। उधर, कांग्रेस ने भी डीएवी के अध्यक्ष पद पर चुनाव जीतने को जोर लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस भवन में मंगलवार को एनएसयूआई के पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई। बैठक में डीएवी अध्यक्ष पद पर चुनाव जीतने की रणनीति पर चर्चा की गई। डीएवी की पूर्व विवि प्रतिनिधि गुड्डी बिष्ट, राजेश भट्ट, कृष्णा कुमार, मुनेंद्र आर्य, संध्या रौथाण, शिवम भंडारी, सतीश नौटियाल, संजय उनियाल ने एनएसयूआई की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर डीएवी के छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी आदित्य बिष्ट ने नए सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे नई मजबूती मिलेगी। बैठक में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान, नीनू सहगल, सूर्यकांत धस्माना, सूरत सिंह नेगी, सीताराम नौटियाल, ललित भद्री, संग्राम सिंह पुंडीर, श्याम सिंह चौहान, कुलदीप कुमार, प्रवीन पुरोहित, सोनू, भूपेंद्र नेगी, विकास नेगी आदि मौजूद रहे।

आर्यन में शामिल हुए सत्यम शिवम के छह नेता
देहरादून। डीएवी में सत्यम शिवम ग्रुप के छह छात्र नेताओं ने मंगलवार को आर्यन संगठन ज्वाइन कर लिया। महासचिव पद पर चुनाव लड़ रहे आर्यन संगठन के पदाधिकारियों ने सभी नेताओं का स्वागत किया।

डीएवी में मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में आर्यन के जिला चुनाव प्रभारी सचिन थपलियाल ने बताया कि सत्यम शिवम के नेता योगेश चौधरी, कुलवंत वेपे, नवीन सकलानी, विनोद कवि, अनीस राठौर और निशांत शर्मा ने आर्यन की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्हें आर्यन के प्रदेश अध्यक्ष नरेश राणा, प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह, सतीश मोहन पंत, महेंद्र पाल माही, सोनू बिष्ट की उपस्थिति में सदस्यता ग्रहण कराई गई। कॉलेज में महासचिव प्रत्याशी शूरवीर सिंह चौहान ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर संदीप कुकरेती, संजय चंद्र, आशीष रावत, ऋषभ चौहान, अशोक उनियाल, यश रावत, अभिषेक पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed