फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चारधाम यात्रा के लिए केंद्र सरकार ने भेजे करोड़ों रुपये

चारधाम यात्रा के लिए केंद्र सरकार ने भेजे करोड़ों रुपये

Wed, 06 Jun 2018 02:24 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
चारधाम यात्रा के लिए केंद्र सरकार ने भेजे करोड़ों रुपये
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

प्रदेश में चारधाम यात्रा के मद्देनजर केंद्र सरकार ने देहरादून में करोड़ों रुपये भेज दिए हैं। पहली बार ऐसा हुआ है जब करेंसी, प्रिंटिंग मशीन से सीधे दून पहुंची है। अभी तक नए नोट पहले कानपुर स्थित आरबीआई के करेंसी वॉल्ट में जाते थे। इसके बाद वहां से देहरादून के करेंसी चेस्ट में आते थे। इधर, आरबीआई देहरादून जल्द ही राजधानी में अपना करेंसी वॉल्ट बनाने की तैयारी में लग गया है। इसके बाद यहीं से सभी करेंसी चेस्ट में नोटों की सप्लाई होगी।
बीते दिनों में उत्तराखंड में भारी कैश की किल्लत हो गई थी। चूंकि चारधाम यात्रा शुरू हो रही थी, इसलिए सरकार ने सीधे नोटों की सप्लाई का फैसला लिया। आरबीआई देहरादून के क्षेत्रीय निदेशक सुब्रत दास ने बताया कि प्रिंटिंग मशीन से सीधे देहरादून में करेंसी मंगाई गई है। इसकी वजह यह है कि वाया कानपुर करेंसी आने में समय लग सकता था। इसलिए पहली बार ऐसा किया गया है कि सीधे दून में नए नोट भेजे गए हैं। जल्द ही दून में करेंसी की किल्लत से भी निजात मिलने जा रही है। इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से यहां करेंसी वॉल्ट की स्थापना की जा रही है। यहां सीधे प्रिंटिंग मशीन से नए नोट पहुंचेंगे। इसके बाद यहीं से सभी बैंकों की करेंसी चेस्ट को नोटों की सप्लाई की जाएगी। अभी तक की व्यवस्था के हिसाब से पहले कानपुर स्थित करेंसी वॉल्ट में पैसा आता है। इसके बाद वहां से देहरादून के एसबीआई स्थित करेंसी चेस्ट में कैश आता है। इसके बाद बाकी सभी बैंकों को नोटों की सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन

.................
करेंसी, ट्रांजेक्शन फ्रॉड पर लगाम की कवायद
आरबीआई देहरादून की ओर से करेंसी से जुड़े फ्रॉड और ट्रांजेक्शन से जुड़े अपराधों पर लगाम की कवायद शुरू की गई है। इसके तहत आरबीआई देहरादून वित्तीय साक्षरता सप्ताह मना रहा है। आरबीआई ने सभी बैंकों को भी निर्देश दिए हैं कि वह अपनी शाखाओं के माध्यम से सभी आसपास के गांवों में वित्तीय साक्षरता बढ़ाएं। इसके तहत न केवल नकली करेंसी की पहचान बताई जाएगी बल्कि ई-पेमेंट और भुगतान से जुड़े तमाम मसलों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed