{"_id":"5ab6b9fe4f1c1bc1758b745b","slug":"191521924606-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवती की तलाश में सर्च आपरेशन चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवती की तलाश में सर्च आपरेशन चलाया
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता युवती की तलाश में सर्च आपरेशन चलाया
ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी।
विकासनगर में सोमवार को दून के युवक की मौत के बाद लापता युवती की तलाश में मसूरी पुलिस ने शनिवार को राधाभवन, गुरुनानक स्कूल सहित आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया।
प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि एसपी ग्रामीण के निर्देशानुसार रूट चार्ट बनाया गया। जिसके आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 19 मार्च को अमरदीप यादव और रुबीना मसूरी पहुंचे थे। लगभग डेढ़ बजे दोनों देहरादून मार्ग पर किताबघर टैक्सी स्टेंड पर थे। वे वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में देखे गए थे। उसके बाद उनकी लोकेशन का पता नहीं चल सका। जिसके बाद 19 मार्च को अमरदीप का शव विकासनगर के एक होटल में मिला था। तब से रुबीना भी लापता बताई गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शनिवार को जार्ज एवरेस्ट, राधाभवन स्टेट, गुरुनानक स्कूल के आसपास वाले क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई। उन्होंने बताया कि रविवार को अन्य क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।