फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जयकारों के साथ धूमधाम से निकली नगर परिक्रमा

जयकारों के साथ धूमधाम से निकली नगर परिक्रमा

Fri, 09 Mar 2018 02:20 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
जयकारों के साथ धूमधाम से निकली नगर परिक्रमा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

दरबार साहिब के सज्जदानशीन श्री महंत देवेंद्र दास की अगुवाई में बृहस्पतिवार को धूमधाम से ऐतिहासिक नगर परिक्रमा निकली गई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा के साथ नगर परिक्रमा का स्वागत किया। भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने परिक्रमा में हिस्सा लिया और श्री महंत देवेंद्र दास महाराज का आशीर्वाद लिया।
मंगलवार को झंडे जी के आरोहण के बाद बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे दरबार साहिब परिसर से ऐतिहासिक नगर परिक्रमा शुरू हुई। हजारों की तादाद में जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु कांवली रोड होते हुए एसजीआरआर पब्लिक स्कूल बिंदाल पहुंचे। यहां संगत को चने, मुरमुरे और गुड़ का प्रसाद वितरित किया गया। यहां से तिलक रोड, टैगोर विला, घंटाघर, पलटन बाजार, लक्खीबाग होते हुए परिक्रमा समाधि स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन

पूर्व श्री महंतों की समाधि पर मत्था टेकने के बाद नगर परिक्रमा वापस झंडा बाजार स्थित दरबार साहिब पहुंची। इस दौरान पूरे रूट पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। संगतों के लिए रास्ते में कई जगह जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। ढोल की थाप पर थिरकते श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ श्री महंत और श्री गुरु राम राय के जयकारे लगाए। शाम को श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज से आशीर्वाद के बाद संगतों के लौटने का क्रम शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
श्री महंत ने जताया आभार
झंडे जी आरोहण और नगर परिक्रमा के शांतिपूर्वक संपन्न होने पर श्री दरबार साहिब के सज्जदानशीन श्री महंत देवेंद्र दास महाराज ने श्रद्धालुओं का आभार जताया। उन्होंने बताया कि गुरु राम राय के जन्म के तीसरे दिन नगर परिक्रमा निकाली जाती है। परिक्रमा में शामिल होने के लिए हर साल देश-विदेश से संगत दून पहुंचती है। इस साल भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु आयोजन में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed