{"_id":"5a7485f94f1c1b89268b7e97","slug":"191517585913-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी केंद्र- पहली बार देश में दो दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी केंद्र- पहली बार देश में दो दिन
Updated Fri, 02 Feb 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून से सभी केंद्र :-
-----------------
पहली बार देश में दो दिन
होगी एम्स की प्रवेश परीक्षा
- एम्स प्रवेश परीक्षा के लिए पांच फरवरी से करें आवेदन
- 26 और 27 मई को होगी कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एमबीबीएस में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा पहली बार देश में दो दिन आयोजित की जाएगी। एम्स ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसका आयोजन 26 और 27 मई को किया जाएगा। परीक्षा की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पांच फरवरी से शुरू होने जा रही है। इस बार भी सभी अभ्यर्थियों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गुजरना होगा।
एम्स की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रवेश परीक्षा के लिए पांच फरवरी से पांच मार्च की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद एम्स अपनी वेबसाइट पर सभी आवेदनों की सही स्थिति की जानकारी अपलोड करेगा। 26 और 27 मई को प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम 6:30 बजे तक होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए सामान्य और ओबीसी अभ्यर्थी के 12वीं में अंग्रेजी, फिजिक्स, कैमिस्ट्री और बायोलॉजी में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिएं, जबकि एससी, एसटी अभ्यर्थियों के लिए 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं।
किस एम्स में कितनी सीटें
संस्थान का नाम सीटें
एम्स दिल्ली 72
एम्स भोपाल 100
एम्स पटना 100
एम्स जोधपुर 100
एम्स ऋषिकेश 100
एम्स रायपुर 100
एम्स भुवनेश्वर 100
जनरल नॉलेज भी अहम
एम्स की प्रवेश परीक्षा 11वीं और 12वीं के सिलेबस के आधार पर ही होती है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा विशेषज्ञ वैभव राय के मुताबिक परीक्षा में फिजिक्स के 60, कैमिस्ट्री के 60, बायोलॉजी के 60 और जनरल नॉलेज के भी 20 सवाल पूछे जाएंगे। लिहाजा छात्रों को अपना सामान्य ज्ञान भी अपडेट करके जाना होगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी को आवेदन के समय ही अपने प्रश्न पत्र का माध्यम भी बताना होगा। एक बार हिंदी का विकल्प लेने वाला अभ्यर्थी अंग्रेजी का चयन नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन
यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.aiimsexams.org