{"_id":"5a4fe3664f1c1bd1408b4e9d","slug":"191515184998-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ सर्वेक्षण : 15 फरवरी को दून आएगी केंद्र की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ सर्वेक्षण : 15 फरवरी को दून आएगी केंद्र की टीम
Updated Sat, 06 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत नगर निगम देहरादून का मूल्यांकन करने के लिए केंद्र सरकार की टीम 15 और 16 फरवरी को शहर में रहेगी। वहीं, सात-आठ फरवरी को छावनी परिषद एवं 11-12 जनवरी को टीम नगर पालिका परिषद मसूरी का निरीक्षण करेगी।
अपर नगर आयुक्त नीरज जोशी ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 के लिए देहरादून नगर निगम के मूल्यांकन की तिथि घोषित कर दी गई है। केंद्र सरकार की टीम आगामी 15-16 फरवरी को नगर निगम देहरादून का स्वतंत्र मूल्यांकन करेगी। दो दिन शहर में रहकर टीम शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर निगम के कार्यों का निरीक्षण करेगी और जनता से भी फीडबैक लेगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले सात और आठ फरवरी को टीम कैंट बोर्ड का जायजा लेगी। साथ ही 11 और 12 जनवरी को केंद्र सरकार की टीम मसूरी नगर पालिका परिषद का मूल्यांकन करेगी। उन्होंने बताया कि इस बार देहरादून को बेहतर स्थान मिलने की पूरी संभावना है।
---
दावे गलत मिलने पर कटेंगे नंबर
केंद्र सरकार की टीम स्वच्छ सर्वेक्षण के नियमों के मुताबिक मूल्यांकन करेगी। इस दौरान आंकड़े और दावे गलत पाए जाने पर नंबर काटे जाएंगे। बता दें कि इसके तहत 1200 अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
---
पिछले साल थी 316वीं रैंक
पिछले साल स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर निगम देहरादून को 316वीं रैंक मिली थी। हालांकि, पिछले वर्ष 450 शहरों को स्वच्छ सर्वेक्षण में शामिल किया गया था। जबकि, इस साल 4041 शहर हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे में नगर निगम देहरादून के लिए खुद को टॉप 100 लाना चुनौती होगी।
---
रैंकिंग के मानक
नगर निगम के डॉक्यूमेंटेशन - 1400
जनता का फीडबैक - 1400
आब्जर्वेशन - 1200
---
नगर निगम की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए पूरी तैयारियां की गई हैं। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार देहरादून को स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छी रैंकिंग मिलने की पूरी संभावना है। -विजय कुमार जोगदंडे, नगर आयुक्त