फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शिव शक्ति क्लब और राव ब्लू विजयी

शिव शक्ति क्लब और राव ब्लू विजयी

Fri, 22 Dec 2017 02:17 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
शिव शक्ति क्लब और राव ब्लू विजयी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

71वीं जिला क्रिकेट लीग में बृहस्पतिवार को शिव शक्ति क्लब ने एसएसबी क्लब को 20 रन और राव ब्लू क्लब ने यूनिटी क्लब को चार विकेट से शिकस्त देकर पूरे अंक हासिल किए। प्रतियोगिता में आज एसीए एवं दून एसेस और दून स्ट्राइकर्स एवं साईं ग्रेस एकेडमी के बीच मुकाबला होगा।

बृहस्पतिवार को तनुष क्रिकेट एकेडमी में पहले बल्लेबाजी करते हुए शिव शक्ति क्लब ने 30.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 193 रन बनाए। ओपनर अशोक राणा ने सबसे अधिक 82 और गौरव असवाल ने 33 रन बनाए। एसएसबी के अविनाश कुमार और धीरज गुप्ता ने तीन-तीन, दीपांशु गुप्ता ने दो विकेट लिए। जवाब में एसएसबी की पूरी टीम 38.5 ओवर में 173 रन ही बना सकी। शिव शक्ति के रणवीर गुसाईं और अशोक राणा ने तीन-तीन विकेट चटकाए। स्पोर्ट्स कॉलेज में खेले गए दूसरे मैच में यूनिटी क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.4 ओवर में 117 रनों पर सिमट गई। सबसे अधिक 32 रन वरुण जोशी ने बनाए और 29 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। राव ब्लू के रिशांक कुमार ने तीन और मोहित पाल ने दो विकेट लिए। जवाब में राव ब्लू ने 25.3 ओवर में छह विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। मोहित पाल ने नाबाद 27 और रिशांक सेठी ने 22 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed