फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   19 cycles stolen for drugs two arrested Dehradun Uttarakhand news in hindi

Dehradun: नशे की लत में पड़े दो युवक चुराने लगे महंगी साइकिल, सीसीटीवी में कैद हुआ कारनामा, पहुंचे जेल

Mon, 27 Feb 2023 04:06 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 27 Feb 2023 04:06 PM IST
सार

दो युवकों सौरभ और राजा को टी स्टेट खंडहर के पास से चोरी की साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से अलग-अलग क्षेत्रों से चोरी की गईं। 18 अन्य साइकिलें भी बरामद की गईं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया गया कि दोनों नशे के आदी हैं।

विज्ञापन
19 cycles stolen for drugs two arrested Dehradun Uttarakhand news in hindi
जेल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नशे की लत में पड़े दो युवक साइकिल चुराने लगे। उन्होंने एक के बाद एक क्षेत्र से 19 साइकिलें चोरी कर लीं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सभी साइकिलें बरामद की हैं। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि 24 फरवरी को कुलदीप सिंह निवासी साईं लोक कॉलोनी, वसंत विहार ने साइकिल चोरी की शिकायत दी थी। मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

विज्ञापन


करीब 63 सीसीटीवी कैमरों की सीसीटीवी फुटेज चेक की गई। इस दौरान घटना में शामिल दो युवकों सौरभ और राजा को टी स्टेट खंडहर के पास से चोरी की साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से अलग-अलग क्षेत्रों से चोरी की गईं 18 अन्य साइकिलें भी बरामद की गईं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया गया कि दोनों नशे के आदी हैं।

विज्ञापन

आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण नशे की पूर्ति के लिए अलग-अलग स्थानों से महंगी साइकिलों की चोरी की। साइकिलों को बेचकर नशे की पूर्ति और दोस्तों के सामने धमक जमाने के लिए उनके ऊपर खर्च कर देते थे। चोरी की साइकिलों को टी एस्टेट के बीच स्थित खंडहर में छुपाकर रखा जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें..Dehradun: आरटीई को ताक पर रखकर अशासकीय स्कूलों के हजारों छात्रों से ले ली परीक्षा की फीस, अब रद्द करने के आदेश

जरूरत के हिसाब से समय-समय पर बेचा जाता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बारे में पता लगाया जा रहा है। आरोपी सौरभ अरोड़ा निवासी संजय कॉलोनी थाना पटेलनगर, राजा निवासी निरंजनपुर, माजरा को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed