फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सभी जिले समय से पूरी कर लें तैयारियां : रवि शंकर

सभी जिले समय से पूरी कर लें तैयारियां : रवि शंकर

Tue, 16 Apr 2019 01:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
सभी जिले समय से पूरी कर लें तैयारियां : रवि शंकर
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

द अल्टीमेट हिमालयन माउंटेन टैरेन बाइकिंग रैली के बाबत उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के एसीईओ एसएस रविशंकर ने सभी जिलों को समय से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। रैली राज्य के आठ पहाड़ी जिलों से होकर गुजरेगी। कुल 564 किलोमीटर वाली रैली की शुरुआत 18 अप्रैल को नैनीताल से शुरू होगी और समापन मसूरी में 25 अप्रैल को होगा।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सोमवार को उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसएस रविशंकर ने इस रैली के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रैली का यह चौथा संस्करण है। इसमें 135 भारतीयों के अलावा 25 विदेशी प्रतिभागी शामिल होंगे। इनमें नौ विदेशी और तीन भारतीय महिला प्रतिभागी भी शामिल हैं। रैली में जर्मनी, इंडोनेशिया, ईरान, मलेशिया, नेपाल, श्रीलंका, सिंगापुर और थाईलैंड के लोग शिरकत करेंगे। 25 अप्रैल को मसूरी में समापन के बाद 26 को देहरादून में प्रतिभागियों और विजेताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान एसएस रविशंकर ने आदर्श आचार संहिता का ध्यान रखने की हिदायत भी दी। उन्होंने कहा कि रैली मार्ग पर बैनर, पोस्टर, आदि के अलावा एंबुलेंस और सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम समय से पूरे कर लिए जाएं।
विज्ञापन

रैली का ये है मार्ग (18 को नैनीताल में होगा रजिस्ट्रेशन)
19 अप्रैल : नैनीताल से अल्मोड़ा-87 किलोमीटर
20 अप्रैल : अल्मोड़ा से कौसानी-82 किलोमीटर
21 अप्रैल : कौसानी से रुद्रप्रयाग-151 किलोमीटर
22 अप्रैल : रुद्रप्रयाग से नई टिहरी-108 किलोमीटर
23 अप्रैल : नई टिहरी में एक दिवसीय विश्राम
24 अप्रैल : नई टिहरी से चिन्याली सौंड़-63 किलोमीटर
25 अप्रैल : चिन्याली सौंड़ से मसूरी-77 किलोमीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed