{"_id":"5c44d43abdec223c46437cad","slug":"181548014650-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड पुलिस ने जीता उद्घाटन मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतराखंड पुलिस ने जीता उद्घाटन मुकाबला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
रेंजर्स मैदान पर डीसीए की ओर से रविवार को शुरू हुई 72वीं डिस्ट्रिक्ट क्र्रिकेट लीग का उद्घाटन मुकाबला उत्तराखंड पुलिस ने द्रोणा इलेवन को हराकर जीत लिया। क्र्रिकेट लीग का शुभारंभ पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) अशोक कुमार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने क्रिकेट के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए पीसी वर्मा को भीष्म पितामह की उपाधि से नवाजा।
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि हार जीत अपनी जगह है, लेकिन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना सबसे बड़ी बात है। रेंजर्स मैदान पर लीग का पहला मुकाबला द्रोणा इलेवन और उत्तराखंड पुलिस के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए द्रोणा इलेवन की पूरी टीम 110 रन बनाकर सिमट गई। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज हिमांशु ने 53 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। उत्तराखंड पुलिस के गेंदबाज अनूप, अर्जुन, रवि व अलि ने दो-दो विकेट चटकाए। 111 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड पुलिस टीम ने पांच विकेट शेष रहते मैच जीत लिया। नीरज ने 55 रनों की पारी खेली। अंशुल ने 18 और मनीष ने 14 रन बनाए। इस मौके पर यूसीसीसी सदस्य संजय गुसांई, महिम वर्मा, सचिव विजय प्रताप मल्ल, कोषाध्यक्ष धीरज खरे, अनिल डोभाल, अनिल चमोली, अर्जुन सिंह व ओपी सोधी, धनपाल खरोला मौजूद रहे।