{"_id":"5c1414afbdec22570d6324ab","slug":"181544819887-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धपोला की गेंदबाजी के सामने नागालैंड ने टेके घुटने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धपोला की गेंदबाजी के सामने नागालैंड ने टेके घुटने
Updated Sat, 15 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
उत्तराखंड के तेज गेंदबाज दीपक धपोला ने एक बार फिर अपनी गेंदबाजी से विपक्षी टीम को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिए। रणजी मुकाबले में दीपक ने पहली पारी में पांच महत्वपूर्ण विकेट लेकर नागालैंड को 207 रनों पर समेटने में अहम भूमिका निभाए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक उत्तराखंड की टीम दो विकेट के नुकसान पर 73 रन बोर्ड पर लगाने में सफल रही।
गुनियाल गांव स्थित अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में शुक्रवार को उत्तराखंड का मुकाबला नागालैंड के बीच खेला गया। उत्तराखंड ने टॉस जीत कर पहले नागालैंड को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। दीपक धपोला ने पहले ही ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे नागालैंड के नितेश को शून्य पर बोल्ड कर दिया। दूसरे छोर से गेंदबाजी कर रहे धनराज शर्मा ने सेडेजहलै को पवेलियन का रास्ता दिखा कर नागालैंड को दूसरा झटका दिया। इसके बाद कप्तान जोनाथन 69 और पवन ने 46 रनों की पारी खेली और स्कोर को 123 रनों तक ले गए। इसी स्कोर पर पवन चलते बने। पवन के आउट होते ही नागालैंड की बल्लेबाजी बिखर गई और पूरी टीम 207 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पहले दिन के अंतिम सत्र में बल्लेबाजी के लिए उतरे उत्तराखंड के बल्लेबाज करणवीर कौशल और विनीत सक्सेना ने पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े। इसी स्कोर पर करणवीर 48 और सन्नी शून्य पर आउट हो गए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक उत्तराखंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 73 रन है। बल्लेबाज विनीत सक्सेना 20 और वैभव भट्ट बिना खाता खोले क्रीज पर हैं।