{"_id":"5bba6b01867a5514c57ae0c7","slug":"181538943745-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश का हर एक व्यक्ति इन्वेस्टर : गोयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश का हर एक व्यक्ति इन्वेस्टर : गोयल
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। हमारे देश में महान इन्वेस्टर हैं, जो अपनी नेक कमाई से शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी क्षेत्र में इन्वेस्ट कर रहे हैं। वास्तव में देश का हर एक व्यक्ति इन्वेस्टर है। ये बातें दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल रविवार को पथरीबाग स्थित एक वैवाहिक स्थल में महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं।
उत्तरांचल प्रदेश अग्रवाल महासभा की ओर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा कि युवा पीढ़ी को महाराज अग्रसेन की कहानी सुनाने से घर में महाराज अग्रसेन का वास होता है। इस दौरान उन्होंने देश दुनिया के इन्वेस्टर आने से प्रदेश और देश के विकास में गति आने की बात कही। इस अवसर पर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज औद्योगिक प्रगति, अर्थव्यवस्था और चैरिटेबल कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इस दौरान उन्होंने महाराजा अग्रसेन के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। महासभा के अध्यक्ष सोहनलाल गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज के लोगों ने देश के साथ विदेश में भी व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्र में नाम ऊंचा किया है। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि महाराज अग्रसेन द्वारा दिया गया एक रुपए और एक ईंट का संदेश समाज को जागृत करता है। महासभा के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा कि संस्था देश में ही नहीं बल्कि 22 देशों में वैश्य समुदाय को एकजुट करने और उनके संरक्षण के लिए काम कर रही है। समारोह में 10वीं और 12वीं के 40 छात्रों और समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर भारतनाट्यम गुरु वीणा अग्रवाल ने कथक प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। इसके अलावा नन्हे-मुन्नों और अन्य कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर बाबू राम गुप्ता, रामगोपाल, दीपक सिंघल, नितिन जैन, दीपक गुुप्ता, आदेश मंगल, केके गर्ग, पंकज नागलिया, दिनेश, डीसी बंसल, एलडी सिंघल, मुकेश सिंघल, मनोज अग्रवाल, अजय सिंघल, हरिमोहन लोहिया, आदेश मंगल, मीत अग्रवाल, अमरकांत गर्ग, रवि गुप्ता, धन प्रकाश गोयल, नरेश अग्रवाल, लच्छू गुप्ता, बब्लू बंसल आदि मौजूद रहे।
मंच में दिखी अनेकता में एकता की झलकी
महाराजा अग्रसेन की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में कलाकारों ने नाटक का मंचन कर अनेकता में एकता की शक्ति को प्रस्तुत किया। साथ ही समारोह में लोगों को बताया कि देश को आजाद करने में सभी धर्मों के लोगों ने अपना बलिदान दिया है। साथ ही दिखाया कि देश को अंग्रेजों ने कैसे बांटने का काम किया था।