{"_id":"5b6f4ed94f1c1bf8258b4740","slug":"181534021337-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्रोणनगरी में तीजोत्सव की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्रोणनगरी में तीजोत्सव की धूम
Updated Sun, 12 Aug 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्रोणनगरी में तीजोत्सव की धूम
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। द्रोणनगरी में इन दिनों तीज के कार्यक्रमों की धूम है। शनिवार को शहर में कई जगह तीजोत्सव का आयोजन किया गया, जिनमें महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर तीज क्वीन भी चुनी गईं।
भारतीय वैश्य महासंघ की ओर से आयोजित तीज महोत्सव में विभिन्न गीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर महिला महानगर अध्यक्ष रमा गोयल, महानगर महामंत्री विवेक अग्रवाल, प्रदेश संरक्षक नरेश बंसल, राजेश सिंघल, अजय कु मार गर्ग, राजेश गर्ग, सचिन गुप्ता, अमित कंसल, रविंद्र जैन, निरंजन प्रकाश आदि मौजूद रहे। वहीं, उत्तरांचल महिला एसोसिएशन (उमा) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष साधना शर्मा ने कहा कि अब तीज महोत्सव जैसे कार्यक्रम महिला सशक्तीकरण का रूप ले चुके हैं। इन कार्यक्रमों के जरिये महिलाएं जागरूक हो रही हैं। संस्था की ओर से ‘झूमें कजरी संग’ तीज थीम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अलग-अलग वर्गों में प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में तीज सुंदरी और तीज मल्लिका का भी चयन किया गया। इस मौके पर राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी, निर्णायक मंडल में निर्मल कौर, रचना पांधी शामिल रहीं।
तीज क्वीन प्रतियोगिता में 35 वर्ष तक आयु वर्ग में प्रिया गुप्ता प्रथम, शील मंगल द्वितीय और आयुषी सिंगल तृतीय रहीं। 35 वर्ष से 55 वर्ष आयु वर्ग में अंकिता गुप्ता प्रथम, चारु अग्रवाल द्वितीय और बबीता गुप्ता तृतीय रहीं। 56 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में उषा नागलिया प्रथम, सुमन नागलिया द्वितीय और अमृता शरण अग्रवाल तृतीय रहीं।
विज्ञापन
राजपुर वूमेंस क्लब ने एक होटल में क्लब के सदस्यों के लिए तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान टॉप थ्री क्वीन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में खेलों के साथ समूह और एकल नृत्य, फैशन शो भी हुआ। इसमें प्रतिभागियों ने राजस्थानी लोक गीतों की धुन पर नृत्य किया। क्लब निदेशक रश्मि ने कहा कि यह त्यौहार देवी पार्वती को समर्पित है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति के लंबे जीवन के लिए उपवास करती हैं। जबकि अविवाहित युवतियां योग्य जीवन साथी पाने के लिए उपवास करती हैं। इस अवसर पर राशि, सुनीता, रेनू, हरनीत कौर, रश्मि आदि मौजूद थे। लायनेस क्लब मैन की ओर से तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम ‘राधा कृष्णा के संग तीज के अनोखे रंग’ रखी गई। अध्यक्ष सीमा जैन, सचिव, संगीता जैन, निमिषा जैन, मिथलेश गोयल ने टीका लगाकर स्वागत अतिथियों का किया।
--
जरूर लगाएं : तीज से संबंधित खबरों और फोटो के लिए क्लिक करें www.amarujala.com/dehradun