{"_id":"5b26c2f54f1c1b694d8b6f2c","slug":"181529266933-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्\nथानांतरण आदेशों के खिलाफ आज से अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स् थानांतरण आदेशों के खिलाफ आज से अनशन
Updated Mon, 18 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
स्थानांतरण आदेश के खिलाफ उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, लोनिवि के पदाधिकारी सोमवार से यमुना कॉलोनी स्थित लोनिवि कार्यालय पर क्रमिक अनशन शुरू करेंगे। बता दें, डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ स्थानांतरण प्रक्रिया में सुगम-दुर्गम का सही चिह्नीकरण एवं अनुपालन न करने समेत अन्य मुद्दों के चलते आंदोलित हैं।
संगठन के प्रांतीय महामंत्री एसएस चौहान का आरोप है कि सुगम-दुर्गम का सह्नीकरण एवं अनुपालन स्थानांतरण एक्ट के मुताबिक नहीं हो रहा है। इसके चलते बड़ी संख्या में कर्मचारी के हित प्रभावित हो रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को देहरादून और हरिद्वार में क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। इसके बाद 19 जून को अल्मोड़ा, बागेश्वरव पिथौरागढ़ में अनशन होगा। 20 को टिहरी-उत्तरकाशी, 21 को ऊधमसिंह नगर, चंपावत एवं नैनीताल, 22 को पौड़ी, रुद्रप्रयाग और चमोली में अनशन होगा। प्रांतीय अध्यक्ष आरएस मेहरा के अनुसार मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।